Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तीन भाइयों में सबसे छोटा था यश, जर्जर स्कूल भवन ने छीनी मां की खुशियां; अधिकारियों पर उठे सवाल

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 07:58 PM (GMT+05:30)

    सोनीपत के गन्नौर स्थित गढ़ी बिलंदा गांव के स्कूल में दीवार गिरने से एक छात्र यश की मौत हो गई। ग्रामीणों और सरपंच की बार-बार मरम्मत की मांग के बावजूद श ...और पढ़ें

    स्कूल में जमा लोग।

    स्कूल में जमा लोग।

    HighLights

    1. गन्नौर में स्कूल की दीवार गिरने से छात्र की मौत।

    2. जर्जर भवन की मरम्मत की मांग लंबे समय से लंबित थी।

    3. शिक्षा विभाग की लापरवाही पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए।

    संवाद सहयोगी, गन्नौर। सोनीपत के गन्नौर के गांव गढ़ी बिलंदा के स्कूल में गेट के ऊपर की दीवार गिरने से छात्र की मौत हो गई। काफी समय से स्कूल बदहाली का शिकार है।

    स्कूल का एक कमरा लंबे समय से जर्जर है। इसके लेंटर से पानी टपक रहा है, चारदिवारी भी जमीन में धंसी हुई है, जिससे दीवार टेढ़ी होकर गिरने की कगार पर है।

    ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से रिपेयरिंग की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। वहीं सरपंच सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने भी स्कूल में रिपेयरिंग के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिख रखा है, लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई। यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो विद्यार्थी हादसे का शिकार हो सकते हैं।

    कोई सुनवाई नहीं होती

    ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय की मरम्मत कराने की मांग लंबे समय से संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

    गांव के सरपंच सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने भी स्कूल भवन की मरम्मत और सुरक्षा संबंधी कार्य कराने के लिए शिक्षा विभाग को पत्र भेजा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

    उनका कहना है कि यदि समय रहते भवन की मरम्मत नहीं कराई गई तो विद्यालय में पढ़ने वाले अन्य बच्चे भी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं।

    छात्र यश को खींच लाई मौत

    मृतक यश गढ़ी बिलंदा गांव का रहने वाला था। वह पड़ोस के बेगा गांव के राजकीय स्कूल में छठी कक्षा का छात्र था। वीरवार को वह अपने स्कूल गया था, लेकिन जल्दी घर लौट आया।

    स्कूल से आने के बाद गांव के स्कूल के पास अपने साथियों के साथ खड़ा था। इस दौरान वह गेट के ऊपर चढ़ी बेल हटाने में अपने साथी के साथ मदद करने लगा और अचानक दीवार गिरने से वह और चौकीदार उसके नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    तीन भाइयों में था सबसे छोटा

    यश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उससे बड़ा भाई 13 वर्षीय कृष व सबसे बड़ा भाई 15 वर्षीय वंश बेगा गांव के राजकीय स्कूल में सातवीं व नौवीं कक्षा में पढ़ रहे हैं।

    खबरें और भी

    यश के बारे में सूचना मिलने के बाद उनके घर में मातम पसर गया। बेटे की मौत की खबर से मां की आंखोें से आंसू नहीं थम रहे। ग्रामीण लगातार परिवार के सदस्यों का ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- CM नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान, जल्द जारी होगा HSSC वार्षिक भर्ती कैलेंडर