सोनीपत में अब रेड लाइट जंप की तो खैर नहीं, चार प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल शुरू
सोनीपत के गीता भवन चौक, आईटीआई चौक समेत कई प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल फिर से चालू हो गए हैं। ...और पढ़ें

सोनीपत के ट्रैफिक सिग्नल हुए एक्टिव।
HighLights
सोनीपत के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल हुए चालू।
रेड लाइट जंप करने पर अब होगी कड़ी कार्रवाई।
आधुनिक नियंत्रण से शहर की यातायात व्यवस्था सुधरेगी।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। लंबे समय से बंद पड़ी शहर की ट्रैफिक सिग्नल व्यवस्था अब दोबारा पटरी पर लौटने लगी है। शहर के गीता भवन चौक, आईटीआई चौक, अग्रसेन चौ, महाराणा प्रताप चौक पर ट्रैफिक सिग्नल शुरू हो गए हैं।
इसके संचालक का काम भी शुरू हो गया है। अब रेड लाइट जंप करने पर कार्रवाई की जाएगी और चालान भी काटे जाएंगे। इन चौराहों से गुजरने वाले वाहनों पर पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूप से भी नजर रखी जा रही है।
दरअसल, पिछले काफी समय से शहर के अधिकांश ट्रैफिक सिग्नल बंद पड़े थे, जिस कारण पुलिसकर्मियों को सड़क के बीच खड़े होकर मैनुअल तरीके से ट्रैफिक नियंत्रित करना पड़ रहा था।
जल्द ही सभी चौराहों पर चालू होंगे ट्रैफिक सिग्नल
इससे न केवल जाम की समस्या बढ़ रही थी, बल्कि कई बार ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर घायल भी हुए। अब ट्रैफिक व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए आईटीआई चौक का सिग्नल चालू कर दिया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शहर के अन्य प्रमुख चौराहों पर भी ट्रैफिक सिग्नल चालू कर दिए जाएंगे। ट्रैफिक लाइट चालू होने से पुलिसकर्मियों को भी जोखिम नहीं उठाना पड़ेगा। वो इसे एक टैब पर साफ्टवेयर के जरिये कंट्रोल कर सकते हैं। जिससे यातायात व्यवस्था पहले से अधिक सुचारु होगी।
व्यवस्थित होगी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था
शहर में लाइट चालू न होने से ट्रैफिक अव्यवस्थित रहता है। जिसके चलते शहर में अक्सर जाम जैसी स्थिति रहती है। अब शहर में बने गोल चक्करों से सही तरीके से ट्रैफिक संचालित होने का असर ये होगा कि गीता भवन चौक, बस स्टैंड, मामा-भांजा चौक, महाराणा प्रताप चौक से लेकर अग्रसेन चौक और नागरिक अस्पताल के आसपास के क्षेत्र में वाहनों का दबाव नहीं बढ़ेगा। यहीं पर शहर के मुख्य मार्गों का लिंक होता है। यदि यहां स्थिति सही रही तो पूरे शहर की व्यवस्था में सुधार देखने को मिलेगा।
खबरें और भी
सिग्नल जंपिंग पर सजा और जुर्माना का है प्रवधान
सिग्नल जंपिंग पर एक हजार से पांच रुपये तक जुर्माना, लाइसेंस जब्त और छह महीने से एक साल तक की जेल का प्रविधान है। वहीं तेज गति से वाहन चलाने पर एक हजार से दो हजार रुपये तक का जुर्माना, 18 वर्ष से कम आयु में गाड़ी चलाने पर 25 हजार रुपये तक जुर्माना या अभिभावक या मालिक को तीन साल कैद। वहीं, सड़कों पर वाहन दौड़ाने पर भी पांच हजार रुपये तक जुर्माने का प्रविधान है।
इन चौराहों पर लगी हैं ट्रैफिक लाइटें
- आईटीआई चौक
- महाराणा प्रताप चौक
- अग्रसेन चौक
- गीता भवन चौक
- पुलिस लाइन गेट
- ककरोई चौक
- गुरुद्वारा कट
- सीआइए चौक
- ताऊ देवीलाल चौक
- कालूपुर चूंगी
वाहन चालकों से अपील है कि ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करें। रेड लाइट पार करने, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक लाइट जंप करने पर सजा और जुर्माने का प्रविधान है।
-रविंद्र कुमार, प्रवक्ता, जिला पुलिस
यह भी पढ़ें- सोनीपत में ट्रैफिक सुधार की खुली पोल, चिह्नित 6 हॉटस्पॉट्स पर रेंग रहीं गाड़ियां; निगम नहीं दे पाया रिपोर्ट