Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोनीपत निकाय चुनाव: युवाओं में दिखा पहले मतदान का जबरदस्त जुनून, कोटा-नोएडा से पहुंचे वोट डालने

    Updated: Sun, 10 May 2026 06:25 PM (IST)

    सोनीपत निकाय चुनाव में युवाओं में मतदान को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, कई छात्र कोटा और नोएडा से विशेष रूप से वोट डालने पहुंचे। उन्होंने पहली ब ...और पढ़ें

    लोगों में दिखा मतदान का जुनून। जागरण

    लोगों में दिखा मतदान का जुनून। जागरण

    HighLights

    1. युवाओं में निकाय चुनाव को लेकर दिखा भारी उत्साह।

    2. छात्र कोटा, नोएडा से विशेष रूप से मतदान करने पहुंचे।

    3. पहली बार मतदान कर गर्व महसूस किया, दूसरों को प्रेरित किया।

    जागरण संवाददाता, सोनीपत। निकाय चुनाव में इस बार युवाओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। पहली बार मतदान करने की ललक और जिम्मेदारी का भाव युवाओं में साफ नजर आया। यह उत्साह न केवल प्रेरणादायक रहा, बल्कि मतदान के प्रति उनकी जागरूकता और लोकतांत्रिक भागीदारी की नई मिसाल भी बना।

    कोई कोटा से अपनी पढ़ाई छोड़कर मतदान करने पहुंचा तो कोई नोएडा से छुट्टी लेकर सिर्फ अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सोनीपत आया।

    सुबह से लगी लंबी कतारें

    नगर निगम चुनाव के तहत शहर के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिनमें पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की संख्या उमड़ी रही। सेक्टर-14 की प्रियल सांगवान, जो कोटा में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं, विशेष रूप से मतदान करने के लिए सोनीपत पहुंचीं।य

    75674317

    उन्होंने कहा कि बचपन से माता-पिता को मतदान करते देखा था, लेकिन जब पहली बार अपनी उंगली पर नीली स्याही लगी तो एक अलग ही गर्व का एहसास हुआ। अब उन्हें महसूस हो रहा है कि वे भी देश और समाज की दिशा तय करने की प्रक्रिया का हिस्सा बन गई हैं।

    75673235

    वहीं, नोएडा में पढ़ाई कर रहे डा. रिताशु पाराशर भी मतदान करने के लिए अपने गृह क्षेत्र गोपाल नगर पहुंचे। उन्होंने न केवल स्वयं मतदान किया, बल्कि आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित किया। युवाओं का उत्साह केवल खुद तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने अपने परिवार के बुजुर्गों और पड़ोसियों को भी घरों से निकलकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

    खबरें और भी

    75673619

    इंटरनेट मीडिया पर भी मतदान की अपील

    इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी युवाओं ने अधिक से अधिक लोगों से मतदान की अपील की। पहली बार अपने संवैधानिक अधिकार का प्रयोग कर युवाओं ने गर्व महसूस किया और सरकार बनाने की प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। युवाओं का कहना था कि विकास और बेहतर भविष्य के लिए मतदान करना केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य भी है। उनका मानना है कि आज की यह नीली स्याही कल के मजबूत भारत की नींव रखेगी।

    यह भी पढ़ें- Sonipat Nagar Nigam Election 2026 Live Updates: सोनीपत में 22 फीसदी हुआ मतदान, 264 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में वोटिंग जारी

    यह भी पढ़ें- सोनीपत रोडवेज ने ग्रीन मोबिलिटी की तरफ बढ़ाया बड़ा कदम, बेड़े में शामिल हुईं 10 नई ई-बसें