Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Haryana Crime News: प्रेम विवाह करने के कारण युवक की चाकू से गोदकर हत्या, युवती के भाईयों ने दिया वारदात को अंजाम

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 02:15 PM (IST)

    यमुनानगर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है। जहां पर एक युवक की इसलिए चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी जाती है क्योंकि उसने पहले एक युवती ...और पढ़ें

    Yamunanagar Crime News: प्रेम विवाह करने के कारण युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या।
    Yamunanagar Crime News: प्रेम विवाह करने के कारण युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या।

    HighLights

    1. प्रेम विवाह करने की रंजिश में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या।
    2. युवती के भाईयों ने दिया वारदात को अंजाम।
    3. बचाने आए लोगों को आरोपियों ने रॉड से पीटा।

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। (Haryana Crime Hindi News) दूसरी बिरादरी में प्रेम विवाह करने की रंजिश में हनुमान कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय अभिषेक का चाकुओं से गोदकर मर्डर कर दिया गया। जिस युवती से उसने प्रेम विवाह किया उसके भाइयो ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। हमले में अभिषेक के दो साथी आकाश व अभिषेक भी घायल हो गए। जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    युवती ने एक साल पहले किया था प्रेम विवाह

    आकाश की ओर से पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, हनुमान कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय अभिषेक ने गधौली कालोनी निवासी निशा से एक वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से निशा के परिवार के लोग खुश नहीं थे। जिसके चलते अभिषेक व निशा इस समय पंजाब के जीरकपुर में रह रहे थे।

    मृतक अभिषेक का फाइल फोटो।

    दो दिन पहले वह अपने ताऊ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए था। रविवार की रात विदाई होने के बाद अभिषेक अपने दोस्तों के साथ कॉलोनी में ही कार में बैठा हुआ था। तभी दो बाइकों पर निशा का भाई सचिन गुर्जर, चन्ना सिंह अपने साथियों आर्यन, राहुल उर्फ टिंकू, अभिषेक कुमार व अन्य के साथ आए।

    यह भी पढ़ें: Fatehabad Crime News: कोर्ट परिसर में चाकू लेकर घूम रहा था युवक, जब पुलिस ने शक के आधार पकड़ा; फिर जो हुआ...

    बचाने आए लोगों को आरोपियों ने रॉड से पीटा

    आरोपितो ने आते ही अभिषेक पर चाकुओं से हमला कर दिया। बीच-बचाव में शशिकांत व आकाश आए तो उनको भी रॉड से पीटा गया। चाकुओं से वार कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देखकर हमलावर भाग निकले। गंभीर रूप से घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया।

    खबरें और भी

    पोस्टमार्टम हाउस पर परिवार का हंगामा

    अभिषेक की हत्या का पता लगते ही पोस्टमार्टम हाउस पर स्वजन व उसके दोस्तों की भीड़ जमा हो गई। हत्या को लेकर उनमें रोष बना हुआ था। वही पत्नी निशा का रो रोकर बुरा हाल था। वह दो बार बेहोश भी हुई। किसी तरह से उसे संभाला। शायरी यमुनानगर थाना प्रभारी (Yamunanagar Police) जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की तलाश की जा रही है प्रेम विवाह को लेकर रंजिश में यह हत्या की गई है।

    यह भी पढ़ें: Haryana News: कुरुक्षेत्र में दो गुटों के बीच लड़ाई में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस के पहुंचने पर बरसाए ईंट-पत्थर; फिर...