Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मतदाता ध्यान दें! हरियाणा में SIR के लिए सिर्फ चार दिन बाकी, 24 जुलाई तक हर हाल में जमा कर दें गणना पत्र

    Updated: Mon, 20 Jul 2026 08:35 PM (IST)

    यमुनानगर में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का अंतिम चरण शुरू हो गया है, जिसमें गणना पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई है। ...और पढ़ें

    मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए सिर्फ चार दिन बाकी, 24 जुलाई तक हर हाल में जमा करें गणना पत्र।

    मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए सिर्फ चार दिन बाकी, 24 जुलाई तक हर हाल में जमा करें गणना पत्र।

    HighLights

    1. मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का अंतिम चरण शुरू

    2. गणना पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई

    3. जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से अपील की

    जागरण संवाददाता, यमुनानगर। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान में अब अंतिम चरण शुरू हो गया है।

    गणना पत्र जमा कराने की समय-सीमा समाप्त होने में केवल चार दिन शेष हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रीति ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से 24 जुलाई तक अपने गणना पत्र भरकर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के पास जमा कराने की अपील की है।

    डीसी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले में मतदाता सूची का पुनरीक्षण एवं सत्यापन कार्य तेजी से किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि 24 जुलाई गणना पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि है और निर्धारित समय के भीतर सभी पात्र मतदाता अपनी जानकारी का सत्यापन अवश्य कराएं।

    उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) 24 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने के साथ-साथ गणना पत्र भी एकत्र करेंगे।

    इसी अवधि में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्था का कार्य भी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरा किया जाएगा। डीसी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 31 जुलाई 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा।

    इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण 31 जुलाई से 28 सितंबर तक किया जाएगा, जबकि 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- फरीदाबाद में SIR: 24 जुलाई का काउंडाउन शुरू, अभी भी फॉर्म भर कर कराएं जमा

    यह भी पढ़ें- आपने चेक किया अपना नाम? SIR झारखंड में 66% प्रपत्र डिजिटाइज्ड, शहरी क्षेत्रों में आज भी लगेगा कैंप