Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भाखड़ा बांध विस्थापितों को लंबे इंतजार के बाद हरियाणा में आवंटित हुए प्लॉट, कोर्ट के आदेश पर मिली भूमि; जगी आस

    By Munish Ghariya Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 06 Jul 2026 06:38 PM (IST)

    पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भाखड़ा बांध विस्थापितों को राहत मिली है। हरियाणा सरकार ने बिलासपुर के 27 विस्थापितों को सिरसा जिले के द ...और पढ़ें

    भाखड़ा बांध विस्थापितों को दशकों बाद प्लॉट आवंटित हुए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

    भाखड़ा बांध विस्थापितों को दशकों बाद प्लॉट आवंटित हुए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर मिली राहत।

    2. हरियाणा में 27 भाखड़ा विस्थापितों को प्लॉट आवंटित।

    3. बिलासपुर के विस्थापितों को सिरसा में मिली भूमि।

    जागरण संवाददाता, बिलासपुर। भाखड़ा बांध निर्माण के दौरान विस्थापन का दंश झेलने वाले बिलासपुर के कुछ परिवारों को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश के बाद राहत मिलने लगी है। हरियाणा सरकार ने 27 विस्थापितों को हरियाणा के गांव देसू जोधां तहसील डबवाली जिला सिरसा में प्लॉट का आवंटन कर दिया है। प्रारंभिक तौर पर आवंटित किए गए प्लॉट के साथ ही आपत्तियां भी आमंत्रित की हैं। 

    बड़ी बात यह है कि पिछले कई सालों से न्याय की गुहार लगा रहे विस्थापितों को अपने न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि अभी तक बहुत से पात्र परिवार शेष हैं, लेकिन आवंटन की शुरुआत हो गई है। 

    सैकड़ों परिवार इंतजार में

    मौजूदा समय में 350 परिवारों ने प्लॉट के लिए आवेदन किया हुआ है। वहीं भाखड़ा विस्थापित संघर्ष समिति कई सालों से न्याय को लेकर लड़ाई लड़ रही है। हरियाणा सरकार की ओर से आवंटित किए प्लाटों में अधिकतर ग्रामीण क्षेत्र के रह रहे विस्थापित शामिल हैं।

    क्या कहते हैं उपायुक्त

    उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से आवंटित किए गए प्लॉट में किसी को आपत्ति है तो वह एक माह के भीतर उपायुक्त राहत एवं पुनर्वास फतेहाबाद  हरियाणा में अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्लाट आवंटन की अवधि एक माह से अधिक हो जाने पर अंतिम आवंटन की प्रक्रिया को पूर्ण कर दिया जाएगा।

    इन लोगों को आवंटित हुए प्लॉट

    बड़गांव, तहसील घुमारवीं, बिलासपुर के आज्ञाराम पुत्र हरया राम, इन्द्र पुत्र काहना, चंदू पुत्र काहना, दुर्गा पुत्र काहना, सीता राम पुत्र काहना, अनंत राम पुत्र लाभू, बाली राम पुत्र लाभू, बीरबल पुत्र लाभू, संतराम पुत्र लाभू, खजाना राम पुत्र जंगी, प्रभदयाल पुत्र सुदामा, रामदयाल पुत्र सुदामा, गंगा राम पुत्र सुदामा, ग्राम पंचायत डोहक, तहसील घुमारवीं बिलासपुर के  ओम प्रकाश पुत्र सीरी राम, परस राम पुत्र सीरी राम, ज्योति प्रकार पुत्र श्रीराम, भगत राम पुत्र कांशी राम, प्रभा पुत्र सुबा तथा सीता राम पुत्र मुंशी राम शामिल है।इसी तरह ग्राम बहल फतुआ तहसील घुमारवीं के अछरु पुत्र बान्ना, गांव कथोन घुमारवीं के खजाना पुत्र भोंगी, गांव कुटहेडा घुमारवीं के बलदेव पुत्र हमीरा, रतन सिंह पुत्र कपूरा तथा शेर सिंह पुत्र कपूरा जबकि गांव मटला घुमारवीं के शिवाला चेला गंगागिर मार्फत पुरूषार्थी कमेटी भाखड़ा आस्टीज देसू जोधां शामिल है। इसके अतिरिक्त दो विस्थापित जिला ऊना से संबंधित है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ से हिमाचल का सफर अब मिनटों में, 3500 रुपये में कर सकेंगे यात्रा; हेली टैक्सी का शेड्यूल व किराया सब तय

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में सुक्खू सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32 IAS और HAS अधिकारी बदले; सुदेश मोख्टा को 6 महीने बाद पदभार