Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिलासपुर में इलेक्ट्रॉनिक तराजू और चिट्टे के साथ पकड़े बाइक सवार दो युवक, पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 14 Jul 2026 12:16 PM (IST)

    बिलासपुर पुलिस ने कोट कहलूर थाना क्षेत्र में नाकेबंदी के दौरान दो युवकों को 13.39 ग्राम चिट्टे और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

    बिलासपुर पुलिस की गिरफ्त में चिट्टे के साथ पकड़े आरोपित। सौ. पुलिस

    बिलासपुर पुलिस की गिरफ्त में चिट्टे के साथ पकड़े आरोपित। सौ. पुलिस

    HighLights

    1. बिलासपुर पुलिस ने दो युवकों को चिट्टे के साथ पकड़ा।

    2. नाकेबंदी के दौरान 13.39 ग्राम चिट्टा और तराजू बरामद।

    3. कोट कहलूर थाने में मामला दर्ज, जांच जारी है।

    जागरण संवाददाता, बिलासपुर। जिला बिलासपुर में पुलिस थाना कोट कहलूर की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जंडोरी गांव के समीप नाकेबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को 13.39 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से एक इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन (कंडा) और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

    पुलिस ने शक के आधार पर रोके बाइक सवार

    जानकारी के अनुसार, पुलिस की एक टीम जंडोरी के पास गश्त पर थी, इसी दौरान बाइक नंबर एचपी 20 बी 5305 पर सवार दो युवकों को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 13.39 ग्राम चिट्टा और नशा तोलने वाली छोटी इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद हुई।

    आरोपितों की पहचान 

    धनपत उर्फ गोल्डी निवासी गांव बरोठा डवाला, डाकघर तरसूह, तहसील श्री नयना देवी जी, जिला बिलासपुर।
    रोहित कुमार उर्फ रोतू निवासी गांव बरोठा डवाला, डाकघर तरसूह, तहसील श्री नयना देवी जी, जिला बिलासपुर।

    कोट कहलूर थाने में मामला दर्ज

    पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ कोट कहलूर थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चिट्टा लाने का लिंक खंगाल रही है। 

    यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की हिमाचल सरकार की याचिका, 60 साल की उम्र में रिटायर होंगे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी