Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिलासपुर हत्याकांड: झारखंड निवासी ने की थी दूसरी शादी, पहली पत्नी की हत्या का भी है आरोपित

    By Shubham Rahi Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 10 Feb 2026 05:30 PM (IST)

    बिलासपुर में झारखंड की एक महिला, गुड़िया देवी, की निर्मम हत्या का खुलासा हुआ है। आरोपी पति गोविंद राम पर अपनी पहली पत्नी की हत्या का भी आरोप है। उसने ...और पढ़ें

    बिलासपुर में हैवान पति ने रॉड से पत्नी की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में डाल दिया।

    बिलासपुर में हैवान पति ने रॉड से पत्नी की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में डाल दिया।

    HighLights

    1. बिलासपुर में झारखंड की महिला की निर्मम हत्या।

    2. आरोपी गोविंद राम पहली पत्नी की हत्या का भी दोषी।

    3. रॉड से मारकर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया।

    संवाद सहयोगी, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में झारखंड की महिला की निर्मम हत्या के मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि गोविंद राम पहली पत्नी की हत्या मामले में भी आरोपित है। मृतका गुड़िया देवी गोविंद राम की दूसरी पत्नी थी। गुड़िया देवी ने भी दूसरी शादी की थी।

    कमरे में रॉड से की बेरहमी से हत्या, दीवारों पर खून के छींटे

    पुलिस जांच में सामने आया है कि गोविंद राम ने भाई बंसी चौहान व गुड्डू के साथ मिलकर गुड़िया देवी की हत्या कमरे में की है। इसके लिए उन्होंने राड का इस्तेमाल किया। गुड़िया देवी के सिर पर कई बार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    पुलिस ने घटना वाले कमरे की जांच की तो बिस्तर पर रक्त था और दीवारों पर रक्त के छींटे थे। इससे स्पष्ट हुआ कि हत्या बेरहमी से की गई थी।

    पहली पत्नी की भी की थी हत्या

    जांच में यह भी सामने आया है कि गोविंद राम के विरुद्ध झारखंड में भी पहली पत्नी की हत्या करने का मामला दर्ज है। वह किस परिस्थिति में जेल से बाहर आया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस आरोपित का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है और यह भी जांच कर रही है कि क्या उसने कानून की खामियों का लाभ उठाकर दोबारा अपराध को अंजाम तो नहीं दिया है। 

    शराब पीकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में डाला शव

    पहली फरवरी की रात शराब पीकर महिला की हत्या करने के बाद तीनों भाइयों ने शव को कमरे के पास बने सेप्टिक टैंक में डाल दिया। इसके बाद टैंक के ढक्कन पर सीमेंट डालकर उसे पूरी तरह सील कर दिया और ऊपर बोरी रख दी ताकि किसी को शक न हो। हत्या के बाद तीनों आरोपित बिलासपुर से फरार होकर अपने गांव झारखंड चले गए।

    खबरें और भी

    क्या कहते हैं पुलिस अधीक्षक

    पुलिस टीम झारखंड गई है और शीघ्र आरोपित गिरफ्त में होंगे। आरोपित गोविंद राम ने दूसरी शादी की थी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 
    -संदीप धवल, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर। 

    यह भी पढ़ें: बिलासपुर हत्याकांड: पत्नी का शव सेप्टिक टैंक में डाल घर चला गया आरोपित, 7 दिन बाद कैसे उखड़ी वारदात की परतें?