बिलासपुर में पॉलिटेक्निक छात्र का फंदे से लटका मिला शव, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कर रहा था कांगड़ा का गौरव
बिलासपुर जिले के झंडूता उपमंडल में एक पॉलिटेक्निक छात्र गौरव का शव फंदे से लटका मिला। 19 वर्षीय गौरव कांगड़ा का निवासी था और कलोल पॉलिटेक्निक में इलेक ...और पढ़ें

बिलासपुर में पॉलिटेक्निक छात्र का शव फंदे से लटका मिला है। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
बिलासपुर में पॉलिटेक्निक छात्र गौरव का शव फंदे से मिला।
कलोल पॉलिटेक्निक में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग का छात्र था गौरव।
पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक छात्र का शव फंदे से लटका हुआ मिला है। उपमंडल झंडूता के अंतर्गत ग्राम पंचायत कलोल में यह वारदात हुई है, वह पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था। 19 वर्षीय गौरव पुत्र सुभाष चंद गांव व डाकघर कच्छेहरा, तहसील जयसिंहपुर, जिला कांगड़ा का निवासी था। गौरव कलोल पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छठे सेमेस्टर का छात्र था और यहां एक किराये के मकान में रह रहा था।
मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना
जानकारी के अनुसार, गत रात्रि मकान मालिक सुभाष चंद पुत्र जसवंत सिंह ने थाना तलाई को सूचना दी कि उनके वकैण स्थित रिहायशी मकान में किराये पर रह रहे छात्र ने अपने कमरे में जीवनलीला समाप्त कर ली है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पंखे से लटका मिला शव, नहीं मिला सुसाइड नोट
पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा खुला था। गौरव का शव छत के पंखे के लोहे के कुंडे से चादर के फंदे के सहारे लटक रहा था और नीचे एक प्लास्टिक की कुर्सी पड़ी हुई थी। पुलिस ने मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करने के बाद शव को नीचे उतारा। शुरुआती जांच और निरीक्षण के दौरान मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। कमरे की गहन तलाशी ली गई, लेकिन पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
परिवार ने नहीं जताया कोई शक
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता और अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के दौरान मकान मालिक, गवाहों और मृतक के पिता ने गौरव की मृत्यु को लेकर किसी भी तरह का संदेह या शक जाहिर नहीं किया है। बताया जा रहा है कि संभवतः गौरव ने किसी मानसिक तनाव के चलते यह खौफनाक कदम उठाया।
खबरें और भी
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल घुमारवीं भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का ही लग रहा है।
यह भी पढ़ें: शिमला में किराये के कमरे में मिला युवक का अधजला शव, आधार कार्ड से हो पाई पहचान