Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिमला में किराये के कमरे में मिला युवक का अधजला शव, आधार कार्ड से हो पाई पहचान

    By Rohit Nagpal Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 07 Feb 2026 06:16 PM (IST)

    शिमला जिले में दो युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। चौपाल में एक युवक का अधजला शव किराये के कमरे में मिला, जिसकी पहचान आधार कार्ड से राजक ...और पढ़ें

    शिमला जिले में किराये के कमरे में युवक का अधजला शव मिला है। प्रतीकात्मक फोटो

    शिमला जिले में किराये के कमरे में युवक का अधजला शव मिला है। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. चौपाल में किराये के कमरे में मिला अधजला शव।

    2. मृतक की पहचान आधार कार्ड से राजकुमार शर्मा के रूप में।

    3. नेरवा में 26 वर्षीय अरमान की भी संदिग्ध मौत।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के कमरे में मृत मिला है। उसका शव अधजली हालत में था। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।

    पुलिस को स्थानीय निवासी करतार नेगी ने सूचना दी कि उनका एक किरायेदार कमरे में मृत पड़ा है। पुलिस थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को जली हुई अवस्था में पाया। 

    आधार कार्ड से हुई पहचान

    आधार कार्ड से मृतक की पहचान राजकुमार शर्मा पुत्र धर्मवीर शर्मा निवासी गांव व डाकघर देहा, तहसील ठियोग के तौर पर हुई। पुलिस ने मृतक के स्वजन का पता लगाने का प्रयास किया, इसमें कुछ संभावित पते ज्वालापुर क्षेत्र में सामने आए, लेकिन तत्काल किसी नजदीकी रिश्तेदार का पता नहीं चल सका। 

    कमरे में अकेला रहता है युवक

    राजकुमार कमरे में अकेला रह रहा था। पुलिस ने लोगों के बयान दर्ज किए हैं। पुलिस भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई कर रही है।

    युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

    उधर, जिला शिमला के नेरवा थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। युवक को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया था, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

    मृतक की पहचान 26 वर्षीय अरमान पुत्र शकील निवासी जिला बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। अस्पताल में मौजूद साहिल ने पुलिस को बताया कि उसका भाई अरमान पिछले करीब एक वर्ष से मानसिक बीमारी से संबंधित दवाएं ले रहा था। शाम करीब 5:30 बजे जब वह अपने दोस्तों के साथ कमरे में पहुंचा तो अरमान सो रहा था और उसके मुंह से हल्की झाग निकल रही थी।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में बिजली की नई दरें तय करने की तैयारी, तीन शहरों में होगी जनसुनवाई; क्या लगेगा महंगाई का झटका? 

    खबरें और भी