हिमाचल से पंजाब में नशे की खेप पहुंचाने जा रहे पति-पत्नी गिरफ्तार, कार से 4.053 किलोग्राम चरस बरामद
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बिलासपुर के घुमारवीं में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक बड़ी नशीली खेप पकड़ी है। पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार ...और पढ़ें

हिमाचल पुलिस ने बिलासपुर में चरस के साथ पति-पत्नी गिरफ्तार किए हैं। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
पुलिस ने पति-पत्नी से 4.053 किलोग्राम चरस पकड़ी।
घुमारवीं के बलोह टोल प्लाजा पर हुई यह कार्रवाई।
नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी बिलासपुर पुलिस।
संवाद सहयोगी, घुमारवीं (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने हाईवे पर नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान पति-पत्नी से चार किलोग्राम चरस बरामद की है। पति और पत्नी की नशे के कारोबार में संलिप्त थे। घुमारवीं थाना पुलिस ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन में बलोह टोल प्लाजा के समीप 4.053 किलोग्राम चरस की खेप बरामद की है। पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
जागरण को मिली जानकारी के अनुसार घुमारवीं पुलिस की टीम ने मंडी की ओर से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर कार नंबर एचपी-01के-9160 को जांच के लिए रोका। कार पंजाब की ओर जा रही थी। क्यास लगाए जा रहे हैं कि ये लोग पंजाब में नशे की खेप ठिकाने लगाने जा रहे थे।
कुल्लू के बंजार निवासी हैं आरोपित
वाहन चालक ने अपना नाम 32 वर्षीय टेक सिंह निवासी गांव रोपा, डाकघर मंगलौर, तहसील बंजार, जिला कुल्लू बताया, जबकि उसके साथ उसकी पत्नी प्रेमलता भी थी।
कार की डिग्गी से निकली नशे की खेप
पुलिस द्वारा जब वाहन की गहन तलाशी ली गई तो डिग्गी में रखे एक भूरे रंग के बैग से 4.053 किलो चरस बरामद हुई। इतनी भारी मात्रा में चरस की बरामदगी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
नशा तस्करी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ थाना घुमारवीं में केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर नशा तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की जा रही है।
क्या कहते हैं एसपी बिलासपुर
एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगामी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस का नशे के खिलाफ हाईटेक कदम, अब स्लाइवा टेस्ट बताएगा किया है कौन सा नशा
यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण में लगातार दरक रहा पहाड़, पर्यटकों सहित स्थानीय लोगों के लिए बना खतरा