Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंबा में सड़क से खाई में लुढ़की बस, लोगों में मची चीखो पुकार; 10 यात्री घायल व दो टांडा रेफर

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 22 Jan 2026 01:03 PM (IST)

    चंबा जिले के भटियात क्षेत्र में समोट गांव के पास एक निजी बस खाई में गिर गई। सिहुंता से चुवाड़ी जा रही बस में 10-15 यात्री सवार थे। हादसे में 10 लोग घा ...और पढ़ें

    चंबा के भटियात में सड़क से लुढ़की बस। जागरण

    चंबा के भटियात में सड़क से लुढ़की बस। जागरण

    HighLights

    1. चंबा के समोट में निजी बस खाई में गिरी।

    2. हादसे में 10 यात्री घायल, दो गंभीर रूप से रेफर।

    3. पुलिस कर रही जांच, कारण अभी अज्ञात।

    संवाद सहयोगी, चुवाड़ी (चंबा)। हिमाचल प्रदेश में सुबह सवेरे एक बस हादसा पेश आया। चंबा जिला के भटियात हलके में वीरवार सुबह एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा समोट गांव के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि बस निर्धारित रूट पर जा रही थी इस दौरान अचानक सड़क से असंतुलित होकर खाई में जा गिरी।

    प्राइवेट बस गुरु दर्शन सिहुंता से चुवाड़ी जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस में 10-15 लोग सवार थे। हादसे में 10 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दो महिलाओं को टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए समोट अस्पताल ले जाया गया।


    बताया जा रहा है बस खड़ी थी और अचानक ही अनियंत्रित होकर लुढ़क गई। हादसे के दौरान लोगों में चीखो पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत खाई में उतरकर घायलों को रेस्कयू किया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। 
     

    पुलिस व प्रशासन भी मौके पर पहुंचे

    सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की ओर से हादसे की जांच की जा रही है। 

    हादसे की क्या रही वजह

    हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्राथमिक तौर पर सड़क की स्थिति या तकनीकी खराबी को कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: हमीरपुर के अवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए चलेगी HRTC बस, रूट और टाइमिंग तय  

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: पूर्व विधायक बंबर पर फायरिंग करने वाला शूटर मुठभेड़ में घायल, हुलिया बदलकर कुल्लू में भी रहा; बिलासपुर पुलिस PGI रवाना