हिमाचल: हमीरपुर के अवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए चलेगी HRTC बस, रूट और टाइमिंग तय
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के अवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए 22 जनवरी से नई एचआरटीसी बस सेवा शुरू होगी। यह बस सुबह 5 बजे अवाहदेवी से चलकर 9 बजे चंडीगढ़ ...और पढ़ें

हमीरपुर के अवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए नया रूट शुरू होगा। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
अवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए 22 जनवरी से नई बस सेवा।
सुबह 5 बजे अवाहदेवी से चलकर 9 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वर्षों पुरानी मांग को मंजूरी दी।
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से चंडीगढ़ के लिए एचआरटीसी बस का एक और रूट शुरू किया जा रहा है। भोरंज उपमंडल के अवाहदेवी कस्बे से एचआरटीसी की बस चलेगी। अवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए एचआरटीसी बस सेवा 22 जनवरी से सुबह शुरू हो जाएगी।
अवाहदेवी कस्बे के लोग कई वर्षों से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा सुचारू रूप से चलाने की मांग करते आ रहे थे। एचआरटीसी डिपो बिलासुपर की बस अवाहदेवी से सुबह 5:00 बजे चलेगी और 9:00 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में यह बस दोपहर बाद 4:10 बजे चंडीगढ़ से चलेगी और शाम 8:00 बजे अवाहदेवी पहुंचेगी।
बिलासपुर डिपो चलाएगा बस
बिलासपुर बस डिपो की ओर से भोरंज उपमंडल के अवाहदेवी के आसपास के गावों के लोगों के लिए यह बस सुविधा बहुत ही महत्वपूर्ण होगी। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की गांव के लोगों का दुख दर्द समझते हुए इस तरह से वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए बस रूट को मंजूरी दी है।
यह रहेगा बस का रूट
एचआरटीसी उपमंडलीय प्रबंधक बिलासपुर विवेक लखनपाल ने बताया कि यह बस अवाहदेवी से बस्सी, तरक्बाड़ी, पट्टा, लदरौर, डंगार, घुमारवीं फोरलेन से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि लोगों की लंबे समय से उनके पास यह मांग आ रही थी कि अवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए बस सुविधा प्रदान की जाए।
यह बस रूट काफी सफल व लोगों के हित में सुविधाजनक होगा, जिसका लाभ लोगों को अब उठाना चाहिए।