अग्निवीर सेना भर्ती: कांगड़ा-चंबा के युवाओं के लिए पहली अगस्त से ग्राउंड टेस्ट, दस्तावेज अधूरे हुए तो होंगे बाहर
कांगड़ा और चंबा जिलों के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती के ग्राउंड टेस्ट 1 अगस्त से धर्मशाला में शुरू होंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में अंकित तिथि प ...और पढ़ें

भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती की ग्राउंड टेस्ट प्रक्रिया धर्मशाला में होगी। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
कांगड़ा-चंबा अग्निवीर ग्राउंड टेस्ट 1 अगस्त से शुरू।
धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक पर होंगे शारीरिक परीक्षण।
सभी मूल दस्तावेज लाना अनिवार्य, अन्यथा बाहर होंगे।
संवाद सहयोगी, पालमपुर (कांगड़ा)। भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के तहत कांगड़ा और चंबा जिलों के युवाओं के लिए ग्राउंड टेस्ट पहली अगस्त से शुरू होगा। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर ने भर्ती प्रक्रिया को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 21 जुलाई को जारी कर दिए हैं। सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर के निदेशक कर्नल विशाल शाह ने बताया कि अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क एवं स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (दसवीं कक्षा पास) तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (आठवीं कक्षा पास) श्रेणियों के अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
समय पर करनी होगी रिपोर्ट
उन्होंने बताया कि ग्राउंड टेस्ट पहली अगस्त से हिमाचल प्रदेश युवा सेवाएं एवं खेल परिसर धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक पर होंगे। सभी अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में अंकित तिथि और समय के अनुसार ही रिपोर्ट करनी होगी। निर्धारित समय से पहले या बाद में पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।
ये दस्तावेज लाने होंगे साथ
भर्ती स्थल पर उम्मीदवारों को अपने सभी मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, एडमिट कार्ड, पहचान पत्र तथा क्षतिपूर्ति बांड सहित अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र शामिल हैं। दस्तावेज अधूरे होने पर अभ्यर्थी को भर्ती प्रक्रिया से वंचित किया जा सकता है।
इनका 3 अक्टूबर को होगा टेस्ट
इसके अलावा कांगड़ा और चंबा जिलों के अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर तकनीकी तथा संबंधित श्रेणियों के अभ्यर्थियों का ग्राउंड टेस्ट तीन अक्टूबर को हमीरपुर जिले के अणु स्थित सिंथेटिक ट्रैक पर होगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल पुलिस के जवान मार रहे फरलो! पोर्टल पर नहीं लगी 100% हाजिरी, DGP ने विभागीय कार्रवाई के दिए निर्देश