Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जिला परिषद कांगड़ा में भाजपा की जीत, सीमा चौधरी चुनी गईं अध्यक्ष; कांग्रेस पार्षदों ने चुनाव प्रक्रिया से बनाई दूरी

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 20 Jul 2026 02:22 PM (IST)

    कांगड़ा जिला परिषद में भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कब्जा कर लिया है। सीमा देवी को अध्यक्ष और अभिमन्यु कंवर को उपाध्यक्ष चुना गया, जबकि ...और पढ़ें

    जिला परिषद कांगड़ा में अध्यक्ष निर्वाचित सीमा चौधरी व उपाध्यक्ष अभिमन्यु।

    जिला परिषद कांगड़ा में अध्यक्ष निर्वाचित सीमा चौधरी व उपाध्यक्ष अभिमन्यु।

    HighLights

    1. कांगड़ा जिला परिषद में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर कब्जा किया।

    2. सीमा देवी अध्यक्ष और अभिमन्यु कंवर उपाध्यक्ष चुने गए।

    3. कांग्रेस पार्षदों ने चुनाव प्रक्रिया से दूरी बनाए रखी।

    जागरण टीम, धर्मशाला। जिला परिषद कांगड़ा में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। सीमा चौधरी को अध्यक्ष चुना गया है, जबकि अभिमन्यु कंवर को उपाध्यक्ष बनाया है। 54 सदस्यों में से 39 सदस्य चुनाव प्रक्रिया में मौजूद रहे। कोरम पूरा करने के लिए 36 का आंकड़ा चाहिए था, जिससे ज्यादा सदस्य बैठक में मौजूद थे। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए एक-एक ही नाम का पैनल आया, जिन्हें निर्वाचित घोषित कर दिया गया। 

    सीमा चौधरी भाजपा के लदवाड़ा मंडल की अध्यक्ष भी हैं व वह तीन बार जिला परिषद चुनाव जीत चुकी हैं। गत विधानसभा चुनाव में उनका नाम शाहपुर हलके से पार्टी प्रत्याशी के तौर पर भी उछला था। 

    ओबीसी महिला के लिए आरक्षित था अध्यक्ष पद

    54 सीट वाली जिला परिषद कांगड़ा में इस बार अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित था। ओबीसी महिला आरक्षित सीटों में मस्सल, सुन्हीं, कलियाड़ा और तियारा वार्ड शामिल थे। कलियाड़ा वार्ड से निर्वाचित सीमा चौधरी बाजी मार गई हैं। 

    यह थे समीकरण

    जिला परिषद नतीजों के बाद जिले में भाजपा को 25, निर्दलीय 17 जबकि 12 सीटें कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीती हैं। निर्दलीय चुनाव जीतने वाले सदस्यों में ज्यादातर भाजपा समर्थित थे। ऐसे में जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा की दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी और पार्टी ने जीत हासिल कर ली। 

    यह भी पढ़ें: कौल सिंह ठाकुर के सक्रिय राजनीति से संन्यास के क्या हैं मायने, अब कौन होगा द्रंग में कांग्रेस का चेहरा? 

    खबरें और भी