Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंडी में सुमन ठाकुर और पालमपुर में राधा सूद बनीं मेयर, धर्मशाला व सोलन नगर निगम में अधूरे कोरम से टला चुनाव

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 29 Jun 2026 02:58 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश की चार नगर निगमों में पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह हुए, जिसमें मंडी में सुमन ठाकुर और पालमपुर में राधा सूद मेयर बनीं। धर्मशाला और सोलन न ...और पढ़ें

    पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर व डिप्टी मेयर विधायक आशीष बुटेल के साथ।

    पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित मेयर व डिप्टी मेयर विधायक आशीष बुटेल के साथ।

    HighLights

    1. मंडी में सुमन ठाकुर, पालमपुर में राधा सूद मेयर बनीं।

    2. धर्मशाला, सोलन में कोरम अधूरा, महापौर चुनाव स्थगित।

    3. भाजपा ने कांग्रेस पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया।

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश की चार नगर निगम धर्मशाला, मंडी, पालमपुर व सोलन में आज पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह हुए। धर्मशाला नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों ने मिनी सचिवालय के सभागार में पद और गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद मेयर व डिप्टी मेयर चुनाव की प्रक्रिया आरंभ हुई, लेकिन पूरी नहीं हो पाई। 

    कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव नहीं हो पाया। धर्मशाला नगर निगम में महापौर व उपमहापौर को चुनाव अब एक जुलाई को होगा। कोरम पूरा करने के लिए 13 पार्षद चाहिए थे। बैठक में भाजपा के 11 पार्षद ही मौजूद रहे। अब एक जुलाई को होने वाली बैठक में 9 पार्षदों की मौजूदगी जरूरी है।

    Mandi Nagar Nigam mayor 1

    मंडी में भाजपा की सुमन को कमान

    मंडी नगर निगम में सुमन ठाकुर मेयर और जितेंदर जॉनी डिप्टी मेयर बने हैं। विधायक अनिल शर्मा की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह के बाद भाजपा ने नगर निगम की मेयर व डिप्टी मेयर की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है।

    पालमपुर में कांग्रेस की राधा सूद बनी मेयर

    नगर निगम पालमपुर में दूसरी बार पार्षद चुनी राधा सूद को मेयर और नीलम मलिक को सर्वसम्मति से डिप्टी मेयर चुना गया। सभी 15 सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज की। एडीसी विनय कुमार ने इससे पहले सभी सदस्यों को पद की शपथ दिलाई। आशीष बुटेल व बीबीएल बुटेल सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व अन्य शामिल रहे।

    खबरें और भी

    सोलन में भी कोरम रहा अधूरा

    सोलन नगर निगम में शपथ ग्रहण समारोह के बाद कोरम पूरा न होने के कारण मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव टल गया। अब 2 जुलाई को प्रक्रिया होगी। 17 में से 10 भाजपा, छह कांग्रेस व एक निर्दलीय पार्षद है। शपथ के बाद कांग्रेस पार्षद अंदर नहीं आए, इस कारण कोरम पूरा नहीं हो पाया। 

    हिमाचल भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कांग्रेस पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव को लटकाने का प्रयास कर रही है। 

    Dshala Nagar Nigam

    धर्मशाला नगर निगम के भाजपा पार्षद विधायक सुधीर शर्मा के साथ। जागरण 

    महापौर चुनाव की प्रक्रिया के लिए दिया था समय

    धर्मशाला में पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद महापौर, उप महापौर के चुनाव की प्रक्रिया आरंभ की गई और इसके लिए तीन तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी और आधे घंटे का समय दिया गया। लेकिन कांग्रेस के 6 पार्षद दोबारा अंदर नहीं आए। 

    पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे दो पार्षद

    इस मौके पर वार्ड नंबर 12 की पार्षद मीना और वार्ड नंबर 15 के पार्षद प्रवीण कुमार  पारंपरिक वेशभूषा में शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

    प्रवीण कुमार ने संस्कृत में ली शपथ

    वार्ड नंबर 15 के पार्षद प्रवीण कुमार ने संस्कृत में शपथ ली, जबकि अन्य पार्षदों ने हिंदी भाषा में शपथ ग्रहण की। वार्ड नंबर एक से लेकर 17 तक के सभी नवनिर्वाचित पार्षद इस मौके पर मौजूद रहे।

    विधायक सुधीर शर्मा भी पहुंचे

    साथ ही साथ धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा की मौजूदगी में यह शपथ समारोह आयोजित हुआ, इसमें उपयुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, नगर निगम के आयुक्त जफर इकबाल, एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन ने नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलवाई।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल की वूमेन हेल्थ वर्कर के हौसले को सलाम, बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने के लिए बुलडोजर पर पार किया उफनता नाला