Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    धर्मशाला IPL मैच: वनवे ट्रैफिक और पार्किंग स्थल तय, सिक्कों सहित ये वस्तुएं नहीं ले जा सकेंगे स्टेडियम के अंदर

    By Neeraj Vyas Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 10 May 2026 06:41 PM (IST)

    धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले आईपीएल मैच के लिए सुरक्षा, यातायात और पार्किंग की विस्तृत व्यवस्था की गई है। दर्शकों के ...और पढ़ें

    धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को पंजाब व दिल्ली के बीच मैच खेला जाएगा।

    धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को पंजाब व दिल्ली के बीच मैच खेला जाएगा।

    HighLights

    1. यातायात के लिए वन-वे सिस्टम लागू किया गया।

    2. सुरक्षा में 700 पुलिस जवान तैनात किए गए।

    3. स्टेडियम में ज्वलनशील पदार्थ, सिक्के प्रतिबंधित।

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में पंजाब किंग्स व दिल्ली कैपिटल्स की टामें आइपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) मैच में सोमवार को आमने सामने होंगी। मैच को लेकर लोगों में काफी क्रेज है। इन दिनों चल रहे पंचायती राज व शहरी निकाय चुनाव के चलते सिर्फ 700 पुलिस जवान ही सुरक्षा व्यवस्था को लगाए गए हैं।

    शहर में 280 सीसीटीवी से भी नजर रखी जाएगी। मैचों को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।

    यहां वनवे रहेगा यातायात

    मटौर से चैतडू वाया बगली धर्मशाला आने के लिए ट्रैफिक को वनवे किया जाएगा, जबकि धर्मशाला जाते हुए शीला ढगवार रोड वनवे किया जाएगा। पालमपुर व कांगड़ा को यहीं से गाड़ियां जाएंगी।

    मटौर से चैतड़ू धर्मशाला को वनवे रहेगी ट्रैफिक

    मटौर से चैतड़ू धर्मशाला को ट्रैफिक को वनवे किया जाएगा, जबकि धर्मशाला से जाते हुए शिल्ला रोड चैतड़ू को वनवे किया जाएगा।

    12 सेक्टर में बांटा क्षेत्र

    आइपीएल मैचों के लिए क्षेत्र को 12 सेक्टरों में बांटा गया है, जिसमें 8 ट्रैफिक सेक्टर होंगे व सुरक्षा व्यवस्था को स्टेडियम 4 सेक्टर में बांटा गया है। इस बार के मैचों के लिए धर्मशाला में 20 से 25 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। मैच के दिन के दौरान क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग नहीं होगी।

    होटल पैक

    धर्मशाला में होटल पैक हो गए हैं। जिससे होटल व्यवसायी भी काफी खुश हैं, स्थानीय बदहाल सड़कों को लेकर व्यापारियों में नाराजगी जरूर है, लेकिन फुल हुए होटलों से खुश है। मैच में आने वाले महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। 

    यातायात व्यवस्था के लिए बनाए आठ सेक्टर

    यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए को आठ सेक्टर में बांटा गया है, जिसमें गगल एयरपोर्ट से खनियारा, मैक्लोडगंज, धर्मकोट तक रहेंगे। मैच दिन के दौरान सड़क के किनारे वाहन पार्किंग नहीं हो पाएगी। बेतरतीब पार्किंग पर कार्रवाई होगी।

    खबरें और भी

    स्टेडियम सुरक्षा के लिए बनाए चार सेक्टर

    स्टेडियम सुरक्षा को चार सेक्टर में रखा गया है। चेकिंग के बाद ही दर्शकों को प्रवेश दिया जाएगा, जबकि स्टेडियम के बाहर पुलिस विभाग की ओर से निगरानी रहेगी।

    ज्वलनशील पदार्थ व सिक्के नहीं ले जा सकेंगे मैदान में 

    मैच में किसी भी प्रकार के ज्वलन पदार्थ, खाद्य सामग्री, सिक्के आपत्तिजनक स्लोगन, फ्लैग जिन पर आपत्ति हो सकती है व अन्य चीजें स्टेडियम में ले जाने पर पांबदी रहेगी। 

    यहां पर मिलेगी वाहनों को पार्किंग

    मैच के दौरान वाहनों को पार्किंग में ही पार्क किया जा सकेगा। पुलिस मैदान धर्मशाला, सचिवालय, दाड़ी मेला मैदान, जोरावर मैदान, चिलगाड़ी रोड व सैनिक रेस्ट हाउस, डीआइजी कार्यालय के साथ रहेगी।

    मैदान में नहीं लगा ऑफलाइन काउंटर

    आइपीएल मैच को लेकर इस बार कोई भी आफलाइन काउंटर स्थापित नहीं किया गया है। आनलाइन ही टिकट बिक्री हुई है। मोबाइल पर आया टिकट व नंबर एंट्री से पहले दिखाना होगा तभी एंट्री हो पाएगी। 

    आइपीएल मैच के लिए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है। ट्रैफिक व सुरक्षा में जवान लगा दिए गए हैं। टीमों की आवाजाही के वक्त भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 700 के करीब पुलिस जवानों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। सुरक्षा के सभी इंतजाम किए हैं। 
    -बीर बहादुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली-शिमला हवाई सेवा पर पहले ही दिन छाई धुंध, एयरपोर्ट पर इंतजार करते रहे यात्री; मौसम पर निर्भर होगी उड़ान