Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल: राधे-राधे बोलने के विवाद के बाद CM सुक्खू का मंच से जयघोष, भाजपा पर साधा निशाना; ...सनातन धर्म की परिभाषा न बताएं

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 01 Dec 2025 01:52 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राधे-राधे विवाद के बाद धर्मशाला में मंच से जयघोष किया। उन्होंने भाजपा पर सनातन धर्म पर राजनीति कर ...और पढ़ें

    धर्मशाला में चिट्टे के विरुद्ध वाकाथान के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व अन्य नेता। जागरण

    धर्मशाला में चिट्टे के विरुद्ध वाकाथान के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व अन्य नेता। जागरण

    HighLights

    1. सीएम सुक्खू ने मंच से किया जयघोष

    2. भाजपा पर साधा जमकर निशाना

    3. संपदा लूटने का लगाया आरोप

    जागरण संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राधे-राधे बोलने के विवाद के बाद धर्मशाला में मंच से जयघोष किया। उन्होंने मंच से राधे-राधे और राम-राम बोलकर अपना संबोधन शुरू किया। वह चिट्टे के विरुद्ध वाकाथान के बाद हजारों युवाओं को संबोधित कर रहे थे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म की परिभाषा वह न बताएं जो सनातन धर्म पर राजनीति करते हैं। भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं, जब किसी के घर में खाना खाने जाएं तो उसे मुद्दा बना देते हैं। कभी बच्चों से बात करें तो उनको मुद्दा बना देते हैं।

    राधे-राधे क्यों बोल रहे हो... वीडियो हो गया वायरल

    मुख्यमंत्री बीते दिनों साई मैदान में बच्चों के साथ बात कर रहे थे इस दौरान बच्चों ने मुख्यमंत्री को नमस्कार के बजाय राधे-राधे कहा था। इस पर सीएम ने पूछा कि राधे-राधे क्यों बोल रहे हो। इसके बाद यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। 

    सीएम बोले, भाजपा के लोगों ने काट पीटकर परोसा वीडियो

    इसका वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे पूरा नहीं दिखाया व काट पीट कर परोस दिया। भाजपा ने इसे राजनीतिक रंग देने का प्रयास किया। 

    श्रीराम मंदिर स्थापना पर हमने दिया था अवकाश

    सीएम ने कहा कि अयोध्या में जब श्रीराम मंदिर की स्थापना हो रही थी तो उनकी सरकार ने एक दिन का अवकाश दिया था, कन्या पूजन, गोवर्धन पूजा आज से नहीं बहुत पहले से हमारे परिवार में हो रही हैं।

    मुद्दा विहीन भाजपा कर रही ऐसी हरकतें

    सनातन धर्म कहता है कर्म अच्छे करना, दीन दयालों की सेवा करना। आज से सनातनी नहीं हैं। भाजपा मुद्दा विहीन है। इस कारण इस तरह की हरकतें कर रही है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में चिट्टा तस्करी की सूचना देने पर मिलेगा 10 हजार से 10 लाख का इनाम, 30 दिन में राशि देगी सरकार

    भाजपा ने देश की संपदा को लुटाया

    भाजपा ने इस देश की संपदा को लुटाया है। पांच साल में डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश की संपदा को लुटाया है। जनता के धन का पता जनता को नहीं होता इसे भाजपा ने लुटाया है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: धर्मशाला में चिट्टे के विरुद्ध हजारों युवाओं के साथ 2200 मीटर दौड़े CM सुक्खू, नशे के खिलाफ 3 बिंदुओं पर काम कर रही सरकार 

    पांच हजार करोड़ की जमीन एक करोड़ में दे दी

    4500 बीघा जमीन को एक करोड़ 22 लाख रुपये में कस्टमाइज पैकेज के नाम पर दे दी। 45 सौ बीघा में एक शहर बसता है, जिसकी पांच हजार करोड़ रुपये कीमत है।