Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए राहत की खबर, दिल्ली से धर्मशाला का हवाई सफर हुआ सस्ता

    By Dinesh Katoch Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 15 Jan 2026 06:17 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली से धर्मशाला का हवाई सफर अब सस्ता हो गया है, जिससे हिमाचल आने वाले पर्यटकों को राहत मिली है। इंडिगो और स्पाइसजेट की उड़ानें अब 4,000 से 4,257 रु ...और पढ़ें

    दिल्ली से धर्मशाला का हवाई सफर सस्ता हो गया है। जागरण आर्काइव

    दिल्ली से धर्मशाला का हवाई सफर सस्ता हो गया है। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. दिल्ली-धर्मशाला हवाई किराया अब काफी सस्ता हुआ।

    2. इंडिगो, स्पाइसजेट उड़ानें 4000-4257 रुपये में उपलब्ध।

    3. कम यात्री संख्या के कारण किराए में कमी की गई।

    संवाद सहयोगी, गगल (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए राहत की खबर है। दिल्ली से धर्मशाला का हवाई सफर सस्ता हो गया है। दिल्ली से गगल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट की फ्लाइट की टिकट अब कम दरों पर उपलब्ध है। दिल्ली से धर्मशाला तक का हवाई सफर अब पहले से अधिक सस्ता हुआ है।

    पिछले दिनों इंडिगो एयरलाइंस की हड़ताल के चलते टिकट चार गुना महंगे हो गए थे। एक बार तो स्पाइसजेट के विमान का किराया दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट तक 32,628 से भी ऊपर जा रहा था। लेकिन तब भी काफी हवाई यात्री भारी राशि देकर पहुंच रहे थे। लेकिन अब स्थिति अलग है। 

    अब धर्मशाला से दिल्ली या दिल्ली से धर्मशाला का किराया मात्र 4,000 से लेकर 4,257 रुपये तक चल रहा है। इंडिगो के साथ स्पाइसजेट विमान कंपनी का भी इन दिनों यही किराया चल रहा है।

    क्यों की गई किराये में कमी

    कांगड़ा एयरपोर्ट के निदेशक अमित सकलानी ने बताया कि इन दिनों यात्रियों की संख्या कम होती है, इस कारण किराये में भी कमी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जैसे जैसे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो उसके हिसाब से हवाई किराये में भी बढ़ोतरी हो जाती है। इन दिनों पर्यटकों की संख्या में भी कमी आती है, इस कारण किराये में कमी की गई है। 

    पांच विमानों की सेवाएं मिल रहीं

    उन्होंने बताया कि इन दिनों जो हवाई यात्री एयरपोर्ट से दिल्ली का सफर करना चाहते हैं तो इन दिनों भरपूर फायदा उठाएं। इस समय गगल एयरपोर्ट पर तीन विमान इंडिगो के और दो विमान स्पाइसजेट के सेवाएं दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Mandi News: दिल्ली के अरहम ने नाम बदलकर की नाबालिग से दोस्ती और फिर बहला फुसलाकर ले गया साथ, पुलिस ने दबोचा 

    यह भी पढ़ें: चीन सीमा पर ह्यूमनाइड रोबोट भारत के लिए कितनी चुनौती? लेफ्टिनेंट जनरल दहिया बोले- मशीनों के प्रदर्शन से घबराने की जरूरत नहीं 

    खबरें और भी