Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में भारी बारिश से सुलह का भदरोल पुल हुआ क्षतिग्रस्त, 12 पंचायतों का कट सकता है संपर्क

    By Dinesh Katoch Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 06:06 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से कांगड़ा के सुलह विधानसभा क्षेत्र में भदरोल पुल का डंगा धंस गया है। इससे पुल के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है और धीरा उ ...और पढ़ें

    जिला कांगड़ा के सुलह में क्षतिग्रस्त भदरोल पुल पर रखे पत्थर। जागरण

    जिला कांगड़ा के सुलह में क्षतिग्रस्त भदरोल पुल पर रखे पत्थर। जागरण

    HighLights

    1. भदरोल पुल का डंगा जनेड़ खड्ड के तेज बहाव से धंसा।

    2. दर्जनों पंचायतों का धीरा उपमंडल से संपर्क कटने का खतरा।

    3. लोक निर्माण विभाग बरसात बाद मरम्मत का कार्य करेगा।

    शिवालिक नरयाल, भवारना (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण भारी नुकसान हो रहा है। जिला कांगड़ा के सुलह विधानसभा क्षेत्र में जनेड़ खड्ड के तेज बहाव के कारण भदरोल पुल का डंगा धंस गया है। इस कारण पुल के अस्तित्व पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है। धीरा उपमंडल से वाया काहनफट, रझूं समेत दर्जनों पंचायतों की आवाजाही ठप हो सकती है। 

    लोक निर्माण विभाग धीरा इसे बरसात के बाद ठीक करने की बात कर रहा है लेकिन बरसात के दौरान ही जनेड़ खड्ड के पानी का बहाव तेज हुआ तो पुल को ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है और इस पुल से वाहनों की आवाजाही बिल्कुल बंद हो सकती है, जिससे दर्जनों पंचायतों का सम्पर्क उपमंडल धीरा से कट सकता है।

    दो विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ता है पुल

    उपमंडल धीरा से काहनफट्ट, रझूं, भदरोल की तरफ जाने वाली सड़क पर राई दा बड़ के पास यह पुल जनेड़ खड्ड के ऊपर बना है। सदूं गांव की यही सड़क दो विधानसभा क्षेत्र सुलह व नगरोटा विधानसभा क्षेत्र क़ो आगे जाकर आपस में जोड़ती है।

    इन पंचायतों का कटेगा संपर्क

    यदि पुल क्षतिग्रस्त हुआ तो भदरोल, डईं, राई दा बड़, काहनफट्ट, रझूं, झरेठ, चीड़न, गदियाड़ा, पनियाली समेत अन्य पंचायतें शामिल हैं, जिनका संपर्क धीरा से टूट जाएगा। ऐसे में लोक निर्माण विभाग का इस पुल के प्रति सुस्त रवैया समझ से परे है, फिलहाल लोक निर्माण विभाग ने जहां से पुल धंसा है वहां पत्थर रख कर इतिश्री कर ली है, ताकि वहां से भारी कोई वाहन न गुजरे ओर पुल क़ो ज्यादा नुक्सान अथवा धंसे न।

    लापरवाही पड़ सकती है भारी

    लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस बात क़ो गंभीरता से नहीं लिया तो विभाग क़ो ज्यादा नुक्सान झेलना पड़ सकता है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द इस पुल क़ो दुरुस्त करने की मांग की है।

    खबरें और भी

    पुल की मरम्मत बरसात ख़त्म होने बाद ही की जा सकती है, इसके लिए पैसे भी आ गए हैं, अब जल्द ही इस संदर्भ में टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी, ताकि जल्द इसकी मरम्मत का कार्य शुरू किया जा सके।
    -मनोज सूद, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, धीरा।

    यह भी पढ़ें: शिमला में भारी बारिश के बीच बस पर गिरा पेड़, 7 यात्री थे सवार; पुराने बैरियर के पास हादसा