Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के खेल मंत्री का बना दिया फर्जी फेसबुक अकाउंट, लोगों को भेजे वाट्सएप ग्रुपों में जुड़ने के मैसेज

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 22 Jul 2026 02:30 PM (IST)

    हिमाचल के आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट 'यादविंदर असिस्टेंट' बनाया गया है, जिससे लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के संद ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री यादविंद्र गोमा। जागरण आर्काइव

    हिमाचल प्रदेश के खेल मंत्री यादविंद्र गोमा। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. मंत्री यादविंद्र गोमा का फर्जी फेसबुक अकाउंट सक्रिय।

    2. लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने का निमंत्रण।

    3. साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील।

    संवाद सहयोगी, जयसिंहपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश सरकार के आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल तथा विधि मंत्री यादविंद्र गोमा के नाम का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया गया है। उन्होंने उनके नाम का दुरुपयोग कर बनाए अकाउंट को लेकर प्रदेशवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर ठगी और भ्रामक गतिविधियों के बढ़ते मामलों को देखते हुए लोग किसी भी संदिग्ध इंटरनेट मीडिया खाते पर बिना जांच पड़ताल के भरोसा न करें।

    वाट्सएप ग्रुपों में जुड़ने का कर रहे आह्वान

    आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने बताया कि यादविंदर असिस्टेंट नाम से एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई गई है। इस फर्जी प्रोफाइल के माध्यम से लोगों को वाट्सएप समूहों में शामिल होने के लिए संदेश भेजे जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रोफाइल या उसके माध्यम से भेजे जा रहे किसी भी संदेश से उनका कोई संबंध नहीं है और यह पूरी तरह भ्रामक एवं फर्जी है। 

    मंत्री ने की अपील

    उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि किसी के पास इस फर्जी प्रोफाइल से मित्रता अनुरोध, संदेश या किसी वाट्सएप समूह में शामिल होने का निमंत्रण आए तो उसे तुरंत नजरअंदाज करें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी प्रकार की व्यक्तिगत, बैंकिंग अथवा अन्य गोपनीय जानकारी साझा करें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी अक्सर लोगों को झांसे में लेने के लिए जनप्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों या प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम और तस्वीरों का दुरुपयोग करते हैं।

    अकाउंट को रिपोर्ट करें

    यादविंद्र गोमा ने कहा कि यदि किसी को यादविंदर असिस्टेंट नाम की यह फर्जी फेसबुक प्रोफाइल दिखाई दे तो उसकी तुरंत रिपोर्ट करें, ताकि संबंधित इंटरनेट मीडिया मंच द्वारा उसे हटाने और उसके संचालकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा सके। इससे अन्य लोग भी साइबर ठगी और भ्रामक गतिविधियों का शिकार होने से बच सकेंगे।

    खबरें और भी

    मंत्री गोमा ने कहा कि लोग वे केवल उनके आधिकारिक इंटरनेट मीडिया माध्यमों से जारी सूचनाओं पर ही विश्वास करें। उन्होंने कहा कि जनता की सतर्कता और सहयोग से ही साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: तो क्या चौपाल से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे CM सुक्खू? शिमला में कार्यकर्ताओं ने तर्क देते हुए रखा प्रस्ताव