ओमान से 7 दिन बाद भारत पहुंची आदित्य की पार्थिव देह, इकलौते बेटे की अंतिम झलक पाने के लिए बेताव परिवार
ओमान में मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर 7 दिन बाद भारत पहुंचा। दिल्ली, चंडीगढ़ होते हुए पार्थिव देह हमीरपुर लाई जा रही ह ...और पढ़ें

हमीरपुर के आदित्य शर्मा का फाइल फोटो
HighLights
आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर 7 दिन बाद भारत पहुंचा।
दिल्ली, चंडीगढ़ होते हुए पार्थिव देह हमीरपुर लाई गई।
गुरुवार को हिंदू रीति-रिवाज से होगा अंतिम संस्कार।
अशोक कुमार शर्मा, गलोड़ (हमीरपुर)। ओमान में मिसाइल हमले में जान गंवाने वाले आदित्य शर्मा का पार्थिव शरीर 7 दिन बाद भारत पहुंचा। बुधवार सुबह दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देह पहुंचाई गई। पार्थिव शरीर को वहां से कनेक्टिंग फ्लाइट के माध्यम से चंडीगढ़ के के लिए रवाना किया गया। चंडीगढ़ से 4.20 बजे एंबुलेंस के माध्यम से हमीरपुर के लिए रवाना कर दिया गया।
परिवार और क्षेत्र के लोग बेसब्री से अंतिम दर्शन का इंतजार कर रहे हैं। इकलौते बेटे की अंतिम झलक के लिए परिवार बेताव है।
शिपिंग कॉरपोरेशन की ओर से भेजी गई एंबुलेंस में चंडीगढ़ से पार्थिव शरीर को लेकर हमीरपुर के डा. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचेगी। यहां कानूनी प्रक्रिया के तहत आवश्यक औपचारिकताएं और जांच पूरी की जाएगी। इसके बाद पार्थिव शरीर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।
रिश्तेदार पहुंचे चंडीगढ़
आदित्य शर्मा के करीबी रिश्तेदार और उनके चाचा पार्थिव शरीर को लेने के लिए पहले ही चंडीगढ़ रवाना हो चुके हैं। परिवार के अन्य सदस्य और रिश्तेदार भी लगातार संपर्क में हैं और घर पर शोक का माहौल बना हुआ है।
कल होगा अंतिम संस्कार
जानकारी के अनुसार वीरवार को आदित्य शर्मा का अंतिम संस्कार पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ किया जाएगा। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग भी परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। परिजन अभी भी गहरे सदमे में हैं और अपने प्रियजन के अंतिम दर्शन के इंतजार में हैं।