ससुर ने बहू को भेजे अश्लील मैसेज, मायके जाकर की छेड़छाड़; हमीरपुर थाने पहुंची पीड़िता रवीना बेगम
हमीरपुर में एक विवाहिता ने अपने ससुर पर सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजने, छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिक ...और पढ़ें

बहू ने ससुर पर अश्लील मैसेज भेजने व छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
हमीरपुर में ससुर पर बहू से छेड़छाड़ का आरोप।
सोशल मीडिया पर भेजे अश्लील संदेश और वीडियो।
महिला पुलिस थाना हमीरपुर में मामला दर्ज, जांच जारी।
संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक विवाहिता ने अपने ससुर के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश और वीडियो भेजने, छेड़छाड़ करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस थाना हमीरपुर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ऊना जिले के अंब क्षेत्र की निवासी रवीना बेगम ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह पिछले लगभग दस माह से अपने मायके गांव डोहग, डाकघर बेहा, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर में रह रही है।
केवल खान आईडी से लव यू मैसेज भेजा
शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसके ससुर ने 3 नवंबर 2025 को अपनी फेसबुक आईडी 'केवल खान' के माध्यम से उसे "लव यू" लिखकर संदेश भेजा और साथ ही अश्लील वीडियो भी भेजी। इसके बाद उसने संबंधित फेसबुक आईडी को तत्काल ब्लॉक कर दिया।
मायके में एकांत में ले जाकर की छेड़छाड़
महिला का आरोप है कि इसके बावजूद 7 जनवरी 2026 को उसका ससुर उससे बातचीत करने के बहाने उसके मायके पहुंच गया। वहां उसे एकांत में ले जाकर कथित तौर पर धमकी दी कि यदि उसने भेजे गए संदेशों और वीडियो के बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। विरोध करने पर उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ किया।
तंग आकर थाने पहुंची महिला
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय तक डर और सामाजिक बदनामी की आशंका के कारण इस घटना के संबंध में शिकायत दर्ज नहीं करवा सकी। अब उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
खबरें और भी
पुलिस ने तेज की पड़ताल
महिला थाना हमीरपुर पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों, डिजिटल साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध प्रमाणों की पड़ताल की जाएगी तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।