Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मंडी के बाद हमीरपुर में डाक कर्मी की लापरवाही, किराये के कमरे में मिली डेढ़ साल पुरानी चिट्ठियां; ATM व आधार कार्ड

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 22 Jul 2026 01:12 PM (IST)

    हमीरपुर के सुजानपुर में एक डाकिया डेढ़ साल से डाक वितरित नहीं कर रहा था, जिससे लोगों की हजारों चिट्ठियां और महत्वपूर्ण दस्तावेज उसके कमरे में पड़े रहे ...और पढ़ें

    हमीरपुर में डाक कर्मी की लापरवाही सामने आई है। प्रतीकात्मक फोटो

    हमीरपुर में डाक कर्मी की लापरवाही सामने आई है। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. सुजानपुर में डाकिया डेढ़ साल से नहीं बांट रहा था डाक।

    2. निरीक्षण में कमरे से मिलीं हजारों चिट्ठियां, एटीएम, आधार कार्ड।

    3. लापरवाही के आरोप में डाकिया निलंबित, विभागीय जांच शुरू।

    संवाद सहयोगी, सुजानपुर (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश में मंडी के बाद अब हमीरपुर में डाक आवंटन को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। सुजानपुर उपमंडल के उप डाकघर भलेठ के अंतर्गत आने वाली डाक शाखा करोट में डाकिए ने डेढ़ वर्ष से डाक वितरित नहीं की। लगभग 20 गांवों के लोग चिट्ठी का इंतजार करते रहे, लेकिन उनकी डाक कमरे में पड़ी रही। 

    पोस्टल कर्मी लोगों की जरूरी डाक को डाकघर से ले जाता था, वह कुछ डाक को वितरित कर देता था और बाकी कमरे में ही रख लेता था। कमरे में बड़ी मात्रा में पत्र, सरकारी दस्तावेज, काफी संख्या में एटीएम, आधार कार्ड और अन्य डाक सामग्री बरामद हुई।

    होल्ड पर रखी थी डाक

    इस बात का खुलासा तब हुआ जब डाक विभाग के निरीक्षक निरीक्षण के लिए डाक शाखा  करोट पहुंचे तो निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डाकिए द्वारा कुछ डाक को होल्ड पर रखा है।

    विभाग ने लोगों से संपर्क किया

    होल्ड पर रखी डाक के पते पर फोन से संपर्क किया तो उन लोगों ने बताया कि उन्हें डाक प्राप्त नहीं हुई है और कुछ ने बताया कि उन्हें डाक तो मिली लेकिन उनसे प्राप्ति के हस्ताक्षर नहीं करवाए गए हैं। 

    कमरे में पहुंचे तो नजारा देख हुए भौचक्के

    डाक विभाग के निरीक्षक ने छानबीन की और उक्त डाकिये के कमरे की जांच पड़ताल की गई तो वहां पर डेढ़ साल के अंतराल के बीच में लोगों की आई डाक का कमरे से ढेर बरामद हुआ। डाक विभाग ने इसे अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और विभाग ने डाक को संबंधित लोगों को वितरित करने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है।

    लोग बोले- ज्यादा मेल-जोल नहीं रखता कर्मी

    स्थानीय लोगों ने बताया कि दूसरे प्रदेश से संबंधित डाकिया यहां लोगों से ज्यादा मेलजोल नहीं रखता था और डाक वितरित करने के बजाय ज्यादातर समय किराये के कमरे में ही व्यतीत करता था। उनका कहना है कि अगर समय समय पर निरीक्षण किया गया होता तो शायद यह नौबत न आती और लोगों को भी परेशानी का सामना न करना पड़ता।

    खबरें और भी

    सस्पेंड किया कर्मी

    डाक विभाग ने कर्मी को निलंबित कर दिया है। मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है। 

    यह भी पढ़ें: Himachal Cloudburst: फ्लड आ रहा है... भागो, बोह में राणो देवी की सतर्कता ने बचा लिए 12 परिवार; पलभर में हुआ सब तबाह