Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर में बेटे ने घर से गहने चुराकर ले लिया गोल्ड लोन, पिता शिकायत लेकर पहुंचा पुलिस के पास

    By Ranbir Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 04 Apr 2026 03:05 PM (IST)

    हमीरपुर के नादौन में एक बेटे ने अपने घर से सोने के गहने चुराकर गोल्ड लोन ले लिया। पिता मुकेश कुमार ने बेटे कृष कुमार के खिलाफ नादौन थाने में शिकायत दर ...और पढ़ें

    हमीरपुर में बेटे ने घर से गहने चुरा लिए। प्रतीकात्मक फोटो

    हमीरपुर में बेटे ने घर से गहने चुरा लिए। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. बेटे ने अपने घर से सोने के गहने चुराए।

    2. चुराए गहनों पर बेटे ने गोल्ड लोन लिया।

    3. पिता ने बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

    संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक युवक ने अपने ही घर से गहने चुरा लिए। हमीरपुर के उपमंडल नादौन की यह घटना है। इसके बाद पिता ने अपने ही बेटे के खिलाफ घर से सोने के गहने ले जाने के मामले में थाना नादौन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

    इस अलग तरह के मामले में पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है व आरोपित बेटे को थाने में तलब करने की तैयारी है। 

    पुलिस से कार्रवाई की मांग

    जानकारी के अनुसार गगाल क्षेत्र के निवासी मुकेश कुमार ने आरोप लगाया कि उसका बेटा कृष कुमार घर से बिना बताए सोने के आभूषण ले गया। इस घटना को पिता ने अपने ही घर में चोरी जैसा कृत्य बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।

    गोल्ड लोन ले लिया

    बाद में पता चला कि उसने इन गहनों के आधार पर गोल्ड लोन ले लिया है। इससे पिता में आक्रोश है और वह बेटे के खिलाफ पुलिस थाना में पहुंच गए।

    पुलिस ने किया मामला दर्ज

    पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: मंडी में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म: कोर्ट ने सख्त टिप्पणी के साथ खारिज की आरोपित की जमानत याचिका

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में चंबा के बाद सिरमौर में बड़ा हादसा, कार गहरी खाई में गिरने से 2 लोगों की मौत; तीसरे की हालत गंभीर 

    खबरें और भी