Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में सरकारी कर्मचारी का कारनामा: ज्वाइनिंग के बाद ड्यूटी पर नहीं पहुंची पर रजिस्टर में रोज लगती रही हाजिरी

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 07 May 2026 12:52 PM (IST)

    हमीरपुर के डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में एक लैब तकनीशियन ज्वाइनिंग के बाद ड्यूटी पर नहीं आई, लेकिन रजिस्टर में उसकी हाजिरी रोज लगती रही। ...और पढ़ें

    हमीरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर। प्रतीकात्मक फोटो

    हमीरपुर स्थित मेडिकल कॉलेज परिसर। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. लैब तकनीशियन ज्वाइनिंग के बाद ड्यूटी पर नहीं आई।

    2. रजिस्टर में 21 अप्रैल तक रोज हाजिरी लगती रही।

    3. मामले की जांच जारी, सख्त कार्रवाई होगी।

    संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। एक महिला कर्मचारी ज्वाइनिंग के बाद ड्यूटी पर नहीं पहुंची, लेकिन रजिस्टर पर उसकी हाजिरी रोज लग रही थी। यह हैरान करने देने वाला मामला डा. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सामने आया है, जिसने प्रशासनिक निगरानी व आंतरिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

    मामला एक लैब तकनीशियन से जुड़ा हुआ है, जिसने छह अप्रैल को ज्वाइनिंग दी, लेकिन इसके बाद ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुई और रजिस्टर पर हाजिरी लगती रही। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक यह हाजिरी 21 अप्रैल तक दर्ज रही है। इसके बाद की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। 

    आखिर किसने लगाई हाजिरी

    अहम सवाल यह है कि जब कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद ही नहीं थी, तो उसकी हाजिरी किसने व किन परिस्थितियों में दर्ज की। इस मामले में विभाग के भीतर के किसी कर्मचारी की भूमिका भी संदिग्ध हो सकती है। 

    विभाग प्रमुख ने की शिकायत

    मामला तब सामने आया जब प्रयोगशाला विभाग के प्रमुख को इस अनियमितता की जानकारी मिली। इस विषय में मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

    उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया : डॉ. कविता

    पैथालाजी विभाग की एचओडी डॉ. कविता ने बताया कि मामला मेरे ध्यान में आया है। उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

    क्या कहते हैं चिकित्सा अधीक्षक

    वहीं मेडिकल कालेज के चिकित्सा अधीक्षक डा. देशराज शर्मा ने बताया कि इस विषय में पैथालाजी विभाग के एचओडी से लिखित में रिपोर्ट मांगी गई है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए 3 दिन अवकाश घोषित, सरकार की अधिसूचना में स्पष्ट की गई शर्तें व नियम

    यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में आशा वर्कर लड़ पाएंगी पंचायत चुनाव, हाई कोर्ट ने सरकार की अधिसूचना पर लगाई रोक