हिमाचल में गजब कारनामा, नादौन में खड़े 1992 मॉडल स्कूटर के सोलन टोल पर कट गए 15 हजार के दो चालान
नादौन निवासी नवल अवस्थी के दो साल से घर में खड़े पुराने स्कूटर (HP 21 1537) के सोलन के सनवारा टोल प्लाजा पर 15,000 रुपये के दो चालान कट गए। 26 और 27 फ ...और पढ़ें

नादौन में घर में खड़े स्कूटर का सोलन टोल पर चालान हो गया।
HighLights
नादौन में दो साल से खड़े स्कूटर का चालान कटा।
सोलन टोल प्लाजा पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगा।
वाहन नंबर के दुरुपयोग की आशंका, पुलिस करेगी जांच।
संवाद सहयोगी, नादौन (हमीरपुर)। ये आनलाइन चालान काटने की व्यवस्था है या फिर कोई ऐसा गिरोह है जो फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अपने काले कारनामों का अंजाम दे रहा है। जिला हमीरपुर के नादौन में दिलचस्प घटना सामने आई है। यहां नादौन में एक घर में दो साल से खड़े पुराने स्कूटर का दो बार चालान सोलन जिले के सनवारा टोल प्लाजा में कट गया।
जानकारी के अनुसार घर में दो वर्ष से खराब पड़े पुराने स्कूटर के अचानक 15 हजार रुपये के दो चालान आने से नादौन निवासी नवल अवस्थी हैरान व परेशान है।
26 और 27 फरवरी को कटे चालान
नादौन के वार्ड नंबर चार निवासी अवस्थी ने बताया कि उनके स्कूटर नंबर एचपी 21 1537 के दो चालान 26 व 27 फरवरी को जारी हुए हैं। उनका दावा है कि उनका स्कूटर दो साल से घर में ही खड़ा है।
10 और 5 हजार के दो चालान हुए
अवस्थी के अनुसार वर्ष 1992 में स्कूटर का पंजीकरण बड़सर में हुआ था और बाद में वहीं से नवीनीकरण भी करवाया गया। नई स्कूटी लेने के बाद पुराना स्कूटर उपयोग में नहीं है। इसके बावजूद उन्हें सूचना मिली कि कालका-शिमला मार्ग पर सनवारा टोल प्लाजा के पास पहले पांच हजार और अगले दिन 10 हजार रुपये का चालान किया गया है।
वाहन नंबर का दुरुपयोग
उन्होंने आशंका जताई कि संभवतः कोई उनके वाहन नंबर का दुरुपयोग कर रहा है। अवस्थी का कहना है कि वह नादौन के पत्तन बाजार में दुकान करते हैं और इतनी दूर स्कूटर ले जाने का कोई कारण ही नहीं है। इस मामले में थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने पर विस्तृत जांच की जाएगी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: मंडी में होली की धूम, पुलिस ने हुड़दंगियों पर कसा शिकंजा, 7 जगह नाकाबंदी कर रोके वाहन किए चालान
यह भी पढ़ें: सुजानपुर होली महोत्सव: बब्बू मान के मंच पर आते ही भीड़ बेकाबू, SP की मौजूदगी में पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज
https://www.zoo-starazagora.com/himachal-pradesh/hamirpur-hp-sujanpur-holi-festival-babbu-maan-show-crowd-uncontrol-police-lathicharge-40159075.html