Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के 71 पदों पर बैचवाइज भर्ती शुरू, शिक्षक भर्ती परीक्षा का भी आया शेड्यूल

    By Ranbir Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 18 Jul 2026 06:41 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल स्वास्थ्य विभाग ने 71 स्टाफ नर्स पदों पर बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए है ...और पढ़ें

    शिक्षक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल आ गया है व स्टाफ नर्स भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। प्रतीकात्मक फोटो

    शिक्षक भर्ती परीक्षा का शेड्यूल आ गया है व स्टाफ नर्स भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. हिमाचल स्वास्थ्य विभाग में 71 स्टाफ नर्स पदों पर भर्ती शुरू।

    2. विभिन्न श्रेणियों के लिए बैचवाइज पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए।

    3. शिक्षक भर्ती परीक्षाएं 29 जुलाई को आयोजित होंगी, एडमिट कार्ड जल्द।

    जागरण टीम, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के 71 पदों को बैचवाइज आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि भर्ती के लिए पात्र अभ्यर्थियों का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के 28 पदों के लिए दिसंबर 2010 तक, सामान्य ईडब्ल्यूएस के सात पदों के लिए जून 2011 तक, सामान्य डब्ल्यूएफएफ के एक पद के लिए दिसंबर 2012 तक के अभ्यर्थी पात्र होंगे। 

    अनुसूचित जाति के 13 पदों के लिए दिसंबर 2013 तक, एससी बीपीएल के तीन पदों के लिए दिसंबर 2014 तक, एससी डब्ल्यूएफएफ के एक पद के लिए दिसंबर 2017 तक, अन्य पिछड़ा वर्ग के 13 पदों के लिए दिसंबर 2012 तक, ओबीसी बीपीएल के तीन पदों के लिए दिसंबर 2013 तक तथा अनुसूचित जनजाति के दो पदों के लिए दिसंबर 2013 तक के बैच की अभ्यर्थी पात्र होंगी।

    रोजगार कार्यालय में कर सकेंगे नाम की पुष्टि

    रोजगार अधिकारी ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपने नजदीकी रोजगार कार्यालय में जाकर सूची में नाम की पुष्टि करने की अपील की है। यदि किसी पात्र अभ्यर्थी का नाम सूची में दर्ज नहीं है तो वह 22 जुलाई से पहले विभाग की वेबसाइट पर आनलाइन पंजीकरण या अपडेट करवा सकती हैं।

    राजनीतिक शास्त्र और कला अध्यापकों की परीक्षाएं 29 को

    उधर, हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) हमीरपुर ने राजनीतिक शास्त्र और ड्राइंग टीचर के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) की तिथियां घोषित कर दी हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि राजनीतिक शास्त्र के शिक्षकों पोस्ट कोड 26028 की परीक्षा 29 जुलाई को दो शिफ्टों में सुबह 9 से 10:30 बजे तक और दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक होगी। जबकि, ड्राइंग टीचर पोस्ट कोड 26022 की परीक्षा भी इसी दिन शाम को 4 से 5:30 बजे तक होगी।

    डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि परीक्षा से एक सप्ताह पहले आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन पर एक लिंक का प्रावधान किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना रोल नंबर एवं एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग के कार्यालय में या दूरभाष नंबर 01972-222204 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें: HPU शिमला के हॉस्टल में मिली गली-सड़ी और फफूंद लगी सब्जियां, अधिकारियों ने दो मेस मैनेजर पर की कार्रवाई

     

    खबरें और भी