हिमाचल राज्य चयन आयोग ने घोषित किया शिक्षक परीक्षा परिणाम, 179 अभ्यर्थी किए गए शॉर्टलिस्ट
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने विशेष शिक्षक कक्षा 6 से 12 के 83 पदों के लिए आयोजित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 179 अभ् ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग का हमीरपुर परिसर। जागरण आर्काइव
HighLights
विशेष शिक्षक कक्षा 6 से 12 के 83 पदों का परिणाम घोषित।
परीक्षा में कुल 260 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे।
दस्तावेज सत्यापन के लिए 179 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट किए गए।
संवाद सहयोगी, हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर ने नियमित आधार पर विशेष शिक्षक कक्षा 6 से 12 के 83 पदों के लिए आयोजित कंप्यूटर आधारित छंटनी परीक्षा का परिणाम 01.08.2026 को घोषित कर दिया। यह परीक्षा 27.05.2026 को आयोजित की गई थी। पद कोड 25023 है। आयोग के सचिव डाक्टर विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों को भरने की मांग हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा निदेशक शिमला-1 से प्राप्त हुई थी।
इसके बाद 28 नवंबर 2025 को विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन 83 पदों में सामान्य 31, सामान्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 10, सामान्य युद्ध में शहीद आश्रित 1, अन्य पिछड़ा वर्ग 14, अन्य पिछड़ा वर्ग गरीबी रेखा से नीचे 3, अनुसूचित जाति 16, अनुसूचित जाति गरीबी रेखा से नीचे 3, अनुसूचित जाति युद्ध में शहीद आश्रित 1, अनुसूचित जनजाति 3 और अनुसूचित जनजाति गरीबी रेखा से नीचे 1 पद शामिल हैं।
260 ने दी थी परीक्षा
विज्ञापन के जवाब में कुल 271 आवेदन प्राप्त हुए थे और सभी को अंतिम रूप से प्रवेश दिया गया था। परीक्षा में 260 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 11 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आयोग द्वारा अनुमोदित अंक सूची और अनुपात के आधार पर परिणाम तैयार किया गया है।
179 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट
छंटनी परीक्षा में सफल 179 अभ्यर्थियों को आगामी चयन प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन के लिए अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक इस प्रकार हैं।
शॉर्टलिस्ट किए गए रोल नंबर
25023000002 25023000006 25023000007 25023000008 25023000011 25023000012 25023000014 , 25023000015 25023000018 25023000019 25023000021 25023000022 25023000023 25023000026
25023000027 25023000029 25023000032 25023000035 25023000036
25023000038 25023000040 25023000042 25023000043 25023000044 25023000045
25023000046 25023000047 25023000048 25023000049 25023000050 25023000051
25023000052 25023000054 25023000055 25023000060 25023000056 25023000057
25023000058 25023000059 25023000071 25023000061 25023000062
25023000067 25023000069 25023000076 25023000077 25023000078 25023000073 25023000074
25023000075 25023000082 25023000084 25023000085 25023000087 25023000089
25023000079 25023000081 25023000090 25023000092 25023000094
25023000095 25023000096 25023000101 25023000103 25023000104
25023000105 25023000106 25023000107 25023000108 25023000110 25023000111
25023000112 25023000113 25023000114 25023000115 25023000117 25023000119
25023000120 25023000123 25023000124 25023000125 25023000126 25023000127
25023000129 25023000130 25023000132 25023000133 25023000134 25023000135
25023000136 25023000137 25023000138 25023000141 25023000142 25023000143
25023000145 25023000146 25023000147 25023000148 25023000149 25023000152
25023000153 25023000154 25023000155 25023000156 25023000157 25023000158
25023000160 25023000162 25023000163 25023000164 25023000165 25023000166
25023000167 25023000169 25023000170 25023000171 25023000172 25023000174
25023000175 25023000176 25023000177 25023000179 25023000180 25023000183
25023000184 25023000186 25023000187 25023000188 25023000193 25023000195
25023000197 25023000203 25023000204 25023000205 25023000206 25023000207
25023000208 25023000209 25023000210 25023000212 25023000213 25023000216
25023000217 25023000218 25023000219 25023000220 25023000223 25023000226
25023000228 25023000229 25023000230 25023000231 25023000233 25023000234
25023000235 25023000237 25023000238 25023000239 25023000240 25023000241
25023000244 25023000246 25023000247 25023000248 25023000252 25023000254
25023000255 25023000256 25023000258 25023000259 25023000263 25023000264
25023000265 25023000266 25023000267 25023000269 25023000270 25023000271
26 अगस्त को दस्तावेज सत्यापन
शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन 26 अगस्त को सुबह 10 बजे से हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर के परिसर में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को पात्रता से संबंधित सभी मूल दस्तावेज, सभी दस्तावेजों की 02 स्वप्रमाणित प्रतियां, एक पहचान पत्र और डाउनलोड किए गए आवेदन पत्र की प्रति साथ लानी होगी।