हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का शेड्यूल तय, कौन से मुद्दे छाएंगे सदन में; क्या होगा बदलाव?
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगा, जिसमें 10 बैठकें आयोजित होंगी। इस सत्र में विपक्ष जनहित के मुद्दों पर सरकार को घे ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शिमला परिसर। जागरण आर्काइव
HighLights
मानसून सत्र 21 अगस्त से 3 सितंबर तक चलेगा, 10 बैठकें होंगी।
विपक्ष जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरेगा, रणनीति तैयार।
सत्र से पहले सुक्खू मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना।
जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा का 12वां (मानसून) सत्र 21 अगस्त से तीन सितंबर तक चलेगा। इस सत्र में 10 बैठकों का आयोजन होगा। राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता की संस्तुति के बाद विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी की है। विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने बताया कि विधायी कार्यों की महत्ता को देखते हुए 22 अगस्त को शनिवार को भी सदन की बैठक आयोजित की जाएगी।
रक्षा बंधन और सप्ताहांत के चलते 28, 29 और 30 अगस्त को सदन की कार्यवाही स्थगित रहेगी। सत्र के दौरान 27 अगस्त का दिन गैर-सरकारी सदस्य कार्य दिवस (प्राइवेट मेंबर्स डे) के लिए निर्धारित किया गया है।
सदस्यों के पास आनलाइन-आफलाइन विकल्प
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि अधिसूचना जारी होने के साथ ही सभी विधायक अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों से संबंधित प्रश्न व सूचनाएं आनलाइन या आफलाइन माध्यम से विधानसभा सचिवालय को भेज सकते हैं। उन्होंने सुचारू संचालन के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों से सहयोग की अपील की है।
जनहित के मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष: जयराम ठाकुर
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि मानसून सत्र के लिए भाजपा विधायक दल की बैठक में रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने प्रदेश सरकार की विफलताओं और जनहित से जुड़े मुद्दों की एक लंबी सूची विपक्ष के पास होने की बात कही। उम्मीद है कि पीठ द्वारा विपक्ष को इन विषयों को उठाने का पर्याप्त अवसर दिया जाएगा।
मानसून सत्र से पहले बदलाव
मानसून सत्र से सुक्खू मंत्रिमंडल के फेरबदल के आसार हैं। गत दिवस सीएम सुक्खू व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक कर इस पर मंथन किया है। विधानसभा उपाध्यक्ष की तैनाती भी होनी है।
खबरें और भी
विधानसभा सचिव ने जारी की सूचना
विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा ने अधिसूचना की प्रतियां सभी विधायकों, हिमाचल से जुड़े लोकसभा और राज्यसभा सांसदों, मुख्य सचिव, भारत निर्वाचन आयोग सहित विभिन्न विभागों और अधिकारियों को भेजी गई हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल कैबिनेट में बड़े बदलाव की तैयारी, दिल्ली में हुई बैठक में किस नाम पर लगी मुहर; किसकी जाएगी कुर्सी?
यह भी पढ़ें: HRTC में अब सिर्फ हिम बस प्लस कार्ड पर ही मिलेगी छूट, यात्री पा सकेंगे डबल बेनेफिट; एसओपी जारी