Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में ड्यूटी के बाद लापता पटवारी खाई में गिरी कार में मृत मिला, हादसा या साजिश? पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 04 Aug 2026 04:00 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक पटवारी प्रदीप कुमार की कार हादसे में मौत हो गई। सरकारी ड्यूटी के बाद घर लौटते समय उनकी कार खाई में गिर गई, जिसके ...और पढ़ें

    देहरा में पटवारी की दुर्घटनाग्रस्त कार व जांच करती पुलिस।

    देहरा में पटवारी की दुर्घटनाग्रस्त कार व जांच करती पुलिस।

    HighLights

    1. कांगड़ा में पटवारी प्रदीप कुमार की कार हादसे में मौत।

    2. सरकारी ड्यूटी के बाद घर लौटते समय खाई में गिरी कार।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, सभी पहलुओं पर गौर।

    संवाद सहयोगी, देहरा (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक पटवारी की कार हादसे में मौत हो गई। 44 वर्षीय पटवारी प्रदीप कुमार रक्कड़ थाना क्षेत्र के तहत मनियाला-चंबा खास हलके में तैनात था। सरकारी ड्यूटी पूरी करने के बाद वह अपनी कार में निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। इसके बाद स्वजन की शिकायत पर पुलिस ने उनकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।

    पुलिस को तलाश के दौरान खाई में मिली कार

    पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत एफआईआर दर्ज की। तलाशी अभियान के दौरान उनकी कार सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरी मिली। कार की जांच करने पर प्रदीप कुमार मृत पाए गए। 

    पुलिस हर पहलू से कर रही जांच

    प्रारंभिक जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

    सेहरी गांव के निवासी थे प्रदीप

    मृतक प्रदीप कुमार सेहरी गांव के निवासी थे और वर्तमान में मनियाला-चंबा खास क्षेत्र में पटवारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उनके असामयिक निधन से राजस्व विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है।

    हादसे की जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। एसपी देहरा संदीप धवल का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में भारी बारिश का कहर: सिरमौर की कटासन खड्ड में आई बाढ़ में फंस गए 25 लोग, पुलिस ने चलाया रेस्क्यू