Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Election 2022: क्रिकेट के शब्‍दों में बोले राजनाथ, हिमाचल की राजनीति में कांग्रेस वाइड तो आप नो बाल

    By Jagran NewsEdited By: Rajesh Kumar Sharma
    Updated: Mon, 07 Nov 2022 03:41 PM (IST)

    Rajnath Singh Himachal Pradesh Election 2022 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिमाचल प्रदेश में चुनावी हुंकार भरी। राजनाथ सिंह ने क्रिकेट के शब्‍दों में का ...और पढ़ें

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैजनाथ में चुनावी जनसभा के दौरान।
    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बैजनाथ में चुनावी जनसभा के दौरान।

    बैजनाथ, मुनीष दीक्षित। Rajnath Singh, Himachal Pradesh Election 2022, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा रक्षा के क्षेत्र में मोदी सरकार के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बना है। मेक इन इंडिया के साथ आज देश लगातार आगे बढ़ रहा है। इसी दिशा में देश अगर आगे बढ़ता रहेगा तो संभावना है कि 2047 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। राजनाथ सिंह सोमवार को बैजनाथ में भाजपा प्रत्याशी मुल्ख राज प्रेमी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा केंद्र में मोदी सरकार से पहले 900 करोड़ का निर्यात होता था जो अब 20 हजार करोड़ पहुंच गया है और 2025 तक यही निर्यात 40 हजार करोड़ तक पहुंच जाएगा।

    आज विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। कांग्रेस के कार्यकाल में अर्थव्यवस्था में जहां देश नवमे और दसवें स्‍थान पर था। अब पांचवें स्थान पर आ गया है। कई बड़े देश आज भारत की तरफ देख रहे हैं। हमने हिमाचल प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने का संकल्प किया है। कांग्रेस के लोग कह रहे हैं हम लोग यह काम वोट हासिल करने के लिए कर रहे हैं। हम समाज को बांट कर वोट हासिल नहीं करना चाहते। गोवा में समान नागरिक संहिता वर्षों से लागू है। क्या गोवा में समाज टूट गया है?

    हिमाचल की राजनीति में कांग्रेस वाइड बाल

    वर्तमान राजनीति को क्रिकेट के शब्दों में कहूं तो कहूंगा। भाजपा जहां राजनीति की पिच पर ‘गुड लेंथ बाल’ डिलीवरी बन चुकी है। वहीं कांग्रेस पार्टी एक ‘वाइड बाल’ बन चुकी है। आम आदमी पार्टी की स्थिति यहां ‘नो बाल’ की है।

    कोविड काल में सराहनीय काम किया

    कोविड काल में मोदी सरकार ने सबसे सराहनीय काम किया। खुद देश में वैक्सीन बनवा कर लोगों को कोविड से बचाया। केंद्र की मोदी और हिमाचल की जयराम सरकार ने कई योजनाएं लोगों के हित में चलाई हैं।

    खबरें और भी

    जयराम सरकार की छवि पूरी तरह से भ्रष्‍टाचार मुक्‍त

    जयराम सरकार का कार्यकाल सराहनीय रहा है, उनकी 5 साल की राजनीति छवि पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश देवभूमि ही नहीं बल्कि वीरभूमि भी है। शौर्य पराक्रम की धरती भी है, यहां की हवा में अध्यात्म की खुशबू है। राजनाथ सिंह 2017 के चुनाव में भी यहां प्रचार में पहुंचे थे।

    यह भी पढ़ें:

    Himachal Pradesh Election 2022: योगी बोले, UP की तरह हिमाचल में भी माफ‍िया को खत्‍म करने के लिए BJP को चुनें

    Himachal Election 2022: सुक्‍खू बोले, पीएम सहित भाजपा के बड़े नेता भी नहीं बचा पाएंगे जयराम सरकार