Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हिमाचल में सभी पासिंग सेंटर को बंद करना गलत निर्णय', ATS के विरोध में हड़ताल करेंगे प्राइवेट बस ऑपरेटर

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 04 Apr 2026 01:54 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश में निजी बस ऑपरेटरों ने ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर (एटीएस) के निर्णय के विरोध में 6 अप्रैल को हड़ताल की घोषणा की है। जिला कांगड़ा में सभी न ...और पढ़ें

    जिला कांगड़ा में प्राइवेट बस ऑपरेटर हड़ताल पर रहेंगे। प्रतीकात्मक फोटो

    जिला कांगड़ा में प्राइवेट बस ऑपरेटर हड़ताल पर रहेंगे। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. निजी बस ऑपरेटरों ने ATS के विरोध में हड़ताल बुलाई।

    2. कांगड़ा जिले में 6 अप्रैल को बसें नहीं चलेंगी।

    3. सभी पासिंग सेंटर बंद कर रानीताल में ATS का विरोध।

    जागरण टीम, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश सरकार के ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर (एटीएस) के निर्णय के विरोध में निजी बस ऑपरेटर हड़ताल करेंगे। जिला कांगड़ा में 6 अप्रैल को प्राइवेट बसें नहीं चलेंगी। जिला कांगड़ा निजी बस आपरेटर वेलफेयर सोसायटी से जुड़े आपरेटर भी सरकार के निर्णय के विरुद्ध बसें नहीं चलाएंगे।

    जिला निजी बस आपरेटर वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र मनकोटिया, चेयरमैन मनमोहन वेदी ने जारी बयान में कहा कि सरकार के आटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर (एटीएस) के निर्णय के विरोध में हड़ताल करेंगे।

    लोगों को हो सकती है परेशानी

    हड़ताल की सूरत में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिला कांगड़ा में सैकड़ों प्राइवेट बसें विभिन्न रूट पर सेवाएं देती हैं। जिला में एचआरटीसी से निजी बसें ज्यादा सड़कों पर दौड़ती हैं।

    सभी पासिंग सेंटर को बंद करना गलत

    उन्होंने कहा कि सभी पासिंग सेंटरों को बंद कर अब केवल ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर रानीताल में ही पासिंग होगी, जो गलत निर्णय है। सरकार के निर्णय से निजी बस आपरेटरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ेगी।

    टैक्सी-मैक्सी व अन्य यूनियन भी जुड़ेंगी हड़ताल

    उन्होंने सरकार से निर्णय को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने सभी निजी बस संचालकों का हड़ताल को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया। टैक्सी-मैक्सी, निजी स्कूल बस, ट्रक व टेंपो यूनियन भी अपने-अपने स्तर पर हड़ताल करेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: भूकंप के झटकों ने याद दिला दी 1905 की त्रासदी, कांगड़ा में 121 साल पहले आज ही के दिन हजारों लोगों की गई थी जान

    यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में 7 दिन की हड़ताल पर जाएंगे 108 एंबुलेंस कर्मचारी, प्रभावित हो सकती हैं इमरजेंसी सेवाएं