Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kangra News: नूरपुर पुलिस ने पकड़े 7 नशा तस्कर, नशे की बड़ी खेप समेत 4 गाड़ियां और एक लाख रुपये कैश जब्त

    By Dinesh Katoch Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Tue, 07 Apr 2026 03:31 PM (IST)

    नूरपुर पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग मामलों में सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 1 किलो 256 ग्राम चरस, 1 ला ...और पढ़ें

    पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा नशा तस्करों के बारे में जानकारी देते हुए।

    पुलिस अधीक्षक नूरपुर कुलभूषण वर्मा नशा तस्करों के बारे में जानकारी देते हुए।

    HighLights

    1. नूरपुर पुलिस ने चार मामलों में सात नशा तस्कर पकड़े।

    2. 1 किलो 256 ग्राम चरस और 28 ग्राम चिट्टा बरामद।

    3. एक लाख नकद, दो कार, बाइक, स्कूटी भी जब्त।

    संवाद सहयोगी, नूरपुर (कांगड़ा)। हिमाचल प्रदेश में पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ कड़ रुख अपनाया हुआ है। पुलिस जिला नूरपुर की टीम ने नशा माफिया पर कड़ा प्रहार करते हुए एक ही दिन में चार विभिन्न मामलों में सात नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार के नशा मुक्त अभियान के तहत सोमवार को पुलिस जिला नूरपुर की टीमों ने चार विभिन्न मामलों में 7 आरोपितों को गिरफ्तार किया है व उनके कब्जे से 1 किलो 256 ग्राम चरस, एक लाख रुपये नकद व 28.21 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

    उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान नशा तस्करी में शामिल दो कारों, एक बाइक व एक स्कूटी को भी जब्त किया गया है। 

    कंडवाल में सवा किलो चरस सहित एक लाख कैश पकड़ा

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पहले मामले में कंडवाल के निकट नूरपुर पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक कार से 1 किलो 256 ग्राम चरस व 1 लाख रुपये नकद बरामद किए। उन्होंने बताया कि आरोपित की पहचान राम कुमार निवासी कुमारसैन (शिमला) के रूप में हुई है, जो कुल्लू में ढाबा चलाता है। आरोपित के खिलाफ थाना नूरपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    पंजाब चरस बेचने जा रहा था शातिर

    आरोपित पहले से ही पुलिस की निगरानी में था और उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला विचाराधीन है। पूछताछ से यह जानकारी मिली है कि आरोपित चरस की खेप पंजाब बेचने जा रहा था।

    इंदौरा में स्कूटी सवार से चिट्टा बरामद

    एसपी ने बताया कि दूसरे मामले में सीआईए पुलिस जिला नूरपुर की टीम गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए गांव समल (इंदौरा) के पास छापेमारी की। वहां स्कूटी सवार नरेश कुमार निवासी नागड़वां से 11.87 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। आरोपित के खिलाफ थाना डमटाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

    खबरें और भी

    कार के डैशबोर्ड से चिट्टा मिला

    उन्होंने बताया कि तीसरे मामले में चंगराड़ा ( इंदौरा) के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार के डैशबोर्ड से 10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस मामले में दो आरोपियों कमलदीप उर्फ टिम्मी निवासी लहरुं ( फतेहपुर) व जितेन्द्र सिंह निवासी मोच (फतेहपुर) को गिरफ्तार किया गया है। इनके खिलाफ थाना इंदौरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

    उन्होंने बताया कि आरोपित कमलदीप के खिलाफ पहले भी 3 मामले दर्ज हैं और वह पंजाब व जम्मू से चिट्टे की सप्लाई कर इंटर स्टेट नेटवर्क चला रहा था।

    फतेहपुर में तीन लोग चिट्टे सहित पकड़े

    उन्होंने बताया कि चौथे मामले में थाना फतेहपुर के तहत 52 गेट (टोल बैरियर) के पास गश्त के दौरान बाइक पर सवार तीन लोगों हैप्पी, नितिश चौधरी (दोनों निवासी चलवाड़ा) और नीरज कुमार उर्फ कोबरा (निवासी गोलवां) से 6.34 ग्राम चिट्टा बरामद किया। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नीरज उर्फ कोबरा के खिलाफ पहले भी 3 मुकदमे विचाराधीन हैं और उसके खिलाफ पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है उसका सहित अवैध निर्माण गिराया गया है व 6 माह तक उसे नजरबंद रखा गया था।

    उन्होंने कहा कि पुलिस सभी आरोपितों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है उनके आगे पीछे के संपर्कों की जांच की जा रही है व वित्तीय जांच के तहत भी अन्वेषण किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस जिला नूरपुर की नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

    यह भी पढ़ें: IIT बाबा अभय सिंह का धर्मशाला में पत्नी के साथ क्या है फ्यूचर प्लान, अघंजर महादेव मंदिर से क्यों हुए प्रभावित?