पंजाब से ज्वालामुखी शादी करने पहुंचा था कपल, गाड़ी की चपेट में आकर युवती की मौत; बीच सड़क पर बिलख उठा प्रेमी
पंजाब से ज्वालामुखी शादी के लिए आए एक जोड़े के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद प्रेम ...और पढ़ें

ज्वालामुखी में गाड़ी की चपेट में आकर युवती की मौत के बाद विलाप करता युवक।
HighLights
पंजाब से ज्वालामुखी शादी करने आया था जोड़ा।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवती की मौत।
प्रेमिका की मौत पर प्रेमी का सड़क पर विलाप।
संवाद सहयोगी, ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पंजाब से हिमाचल के ज्वालामुखी में शादी करने के लिए पहुंचे जोड़े के साथ हादसा हो गया। युवती को अज्ञात वाहन चालक ने कुचल दिया। प्रेमिका का शव सड़क पर पड़ा देख प्रेमी बुरी तरह से विलाप करने लगा। बीच सड़क प्रेमी युवक का रो रोकर बुरा हाल था। यह वाकया देख हर कोई भावुक हो गया।
बाईपास पर हुआ हादसा
ज्वालामुखी बाईपास पर सोमवार देर रात यह हादसा हुआ। यहां एक अज्ञात वाहन ने युवती को कुचल दिया। हादसे में युवती की मौके पर ही मौत हो गई और वाहन चालक फरार हो गया है।
दोनों कपूरथला के निवासी
युवक और युवती पंजाब से श्री ज्वालामुखी मंदिर आए थे। मां के दर्शन करने के बाद दोनों सड़क किनारे टहल रहे थे कि अचानक अज्ञात वाहन ने युवती को कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक और युवती कपूरथला के रहने वाले हैं। युवती का नाम सिमरन है।
पुलिस ने मामला दर्ज किया
पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने युवती के स्वजन को सूचित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के शाहपुर में ढह गया करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा पुल, बीच से भरभराकर गिरा
यह भी पढ़ें: बिलासपुर में दो वाहनों से टक्कर के बाद परेशान कार ड्राइवर ने दे दी जान, पुलिस ने दर्ज कर लिया था केस