कुल्लू में दिल्ली के पर्यटकों की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पांच साल के बच्चे सहित 3 की मौत व तीन अन्य घायल
Delhi Tourist Accident, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में दिल्ली के तीन पर्यटकों की मौत हो गई, ...और पढ़ें

कुल्लू में दिल्ली के पर्यटकों की दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी और अस्पताल में उपचाराधीन घायल। जागरण
HighLights
कुल्लू में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन पर्यटकों की मौत।
मृतकों में दिल्ली की पांच साल की बच्ची भी शामिल।
तेज गति और अनियंत्रित वाहन दुर्घटना का कारण।
संवाद सहयोगी, कुल्लू। Delhi Tourist Accident, हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में दर्दनाक हादसे में दिल्ली के तीन पर्यटकों की मौत हो गई। चंडीगढ़–मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुल्लू से करीब 10 किलोमीटर दूर बबेली में यह हादसा पेश आया है। आईटीबीपी परिसर के गेट के पास हुए इस हादसे में दिल्ली के तीन पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
दिल्ली के पर्यटक एक निजी वाहन में मनाली की ओर जा रहे थे। बबेली पहुंचते ही वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगे पोल व पैरापिट से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
5 साल के बच्चे की भी गई जान
सोनिया अरोड़ा पत्नी साहिल अरोड़ा निवासी एफ/14/7 रोहिणी सेक्टर 15 नॉर्थ वेस्ट दिल्ली, 5 वर्षीय दीवांश पुत्र सचिन अरोड़ा और 27 वर्षीय साक्षी की मृत्यु हो गई।
तीन घायल कुल्लू अस्पताल में उपचाराधीन
सचिन अरोड़ा पुत्र हरीश कुमार अरोड़ा निवासी एफ/14/7 रोहिणी सेक्टर नॉर्थ वेस्ट दिल्ली और 11 वर्षीय अभिका बेटी सचिन अरोड़ा घायल हैं। इसके अलावा 37 वर्षीय साहिल वर्मा पुत्र शशि वर्मा निवासी मकान नंबर 413/2 तीसरी मंजिल सुभाष नगर दिल्ली 110027 कुल्लू अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
क्या कहते हैं एसपी कुल्लू
पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन के तेज गति और अनियंत्रित होने की बात सामने आ रही है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों की गहन जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए सुरक्षा इंतजामों को और सख्त करने की मांग की है।