Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, शिंकुला व मनाली की पहाड़ियों पर गिरे बर्फ के फाहे; कल से बारिश व हिमपात की संभावना

    By Jaswant Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Thu, 15 Jan 2026 06:27 PM (IST)

    हिमाचल में मौसम ने करवट ली है। गुरुवार शाम शिंकुला दर्रे और लाहुल-मनाली की ऊंची चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। लंबे समय से बर्फबारी न होने से पर्यटक और ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के शिंकुला में वीरवार शाम को बर्फ के फाहे गिरे।

    हिमाचल प्रदेश के शिंकुला में वीरवार शाम को बर्फ के फाहे गिरे।

    HighLights

    1. शिंकुला दर्रे और ऊंची चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे।

    2. लंबे समय बाद बर्फबारी से पर्यटकों, किसानों को राहत।

    3. 16 से 20 जनवरी तक बारिश और हिमपात का अनुमान।

    जागरण संवाददाता, मनाली। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। दिन भर धूप खिली रहने के बाद वीरवार शाम को मौसम ने करवट बदली। बादल छाते ही देर शाम शिंकुला दर्रे सहित लाहुल व मनाली की ऊंची चोटियों में बर्फ के फाहे गिरे। बादल छाने से लाहुल सहित मनाली घाटी में हिमपात की उम्मीद जगी है।

    लंबे अरसे से हिमपात न होने के कारण पर्यटकों सहित किसान बागवान परेशान हैं। बर्फ न पड़ने से पर्यटक सर्दियों के मौसम में भी बर्फ के दीदार को तरस गए हैं।

    बारिश और बर्फबारी की संभावना 

    मौसम विशेषज्ञों ने हिमाचल प्रदेश में कल शुक्रवार से बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने 16 से 20 जनवरी तक वर्षा और हिमपात का अनुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से खासतौर पर उच्च पर्वतीय और जनजातीय इलाकों में हिमपात हो सकता है, जबकि मध्य व निचले पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

    क्या कहते हैं पर्यटन कारोबारी

    वाहन चालक नरेंद्र व पलजोर ने बताया कि दिन को शिंकुला दर्रे में धूप खिली रही, जबकि शाम को हल्का हिमपात हुआ। मनाली के पर्यटन कारोबारी रमेश, बलविंदर व रवि ब्यास ने बताया कि जनवरी में पर्यटन कारोबार बेहतर चल रहा है। उन्होंने बताया कि हिमपात होने की सूरत में पर्यटन कारोबार अधिक गति पड़ेगा।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए राहत की खबर, दिल्ली से धर्मशाला का हवाई सफर हुआ सस्ता

    यह भी पढ़ें: हिमालयी क्षेत्र में कम बर्फबारी-बारिश के पीछे क्या है कारण? IIT मंडी के विशेषज्ञों ने बताई वजह, साथ ही दे दी चेतावनी

    खबरें और भी