यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Weather Update: लाहौल घाटी में उमड़ा पर्यटकों का जनसैलाब, मार्च में भी बर्फबारी का लुत्फ; आखिर कब बदलेगा मौसम
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में फरवरी-मार्च महीने में भी बर्फबारी का दौर जारी है। पर्यटन नगरी मनाली व लाहुल घाटी में मौसम ने फिर करवट बदली ह ...और पढ़ें

HighLights
- पर्यटकों से चहके लाहौल घाटी के सभी पर्यटन स्थल
- मार्च में भी बर्फबारी का दौर जारी
- सिस्सू से जिस्पा तक उमड़ रही पर्यटकों की भीड़
कोकसर पर्यटकों के लिए बहाल नहीं
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- Himachal Weather News: मौसम ने बदली करवट, वादियों में बूंदाबांदी के आसार; जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा तापमान
मनाली में कैसा रहा मौसम
पर्यटन नगरी मनाली व लाहुल घाटी में मौसम ने फिर करवट बदली है। वीरवार दोपहर बाद रोहतांग दर्रे सहित सभी ऊंची चोटियों में हिमपात हुआ। मनाली में दिनभर बादल छाए रहे। शिंकुला, कुंजम व बारालाचा दर्रे में बर्फ की परत बिछ गई है। शिंकुला व बारालाचा दर्रे में बीआरओ की सड़क बहाली प्रभावित हुई है।
दारचा से बारालाचा दर्रे की ओर बढ़ते हुए बीआरओ जिंगजिंगबार से आगे निकल गया है। वीरवार दोपहर बाद बारालाचा दर्रे में भी बर्फ के फाहे गिरे। बीआरओ योजक परियोजना के निदेशक कर्नल विकास गुलिया ने बताया कि शिंकुला दर्रे में हिमपात शुरू हो गया है। मौसम ने साथ दिया तो 30 या 31 मार्च को शिंकुला दर्रा वाहनों के लिए बहाल हो जाएगा।