विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal News: चेन्नई, महाराष्ट्र की मंडियों में कुल्लू के सेब की बढ़ी डिमांड, छोटे Apple को भी मिल रहा अच्छा दाम

Updated: Mon, 19 Aug 2024 04:11 PM (IST)

Himachal News कुल्लू के सेब बागवानों के लिए खुशखबरी आ रही है। दिल्ली महाराष्ट्र और चेन्नई में यहां की सेबों की डिमांड बढ़ी है। हर साल बाजारों में यहां ...और पढ़ें

अन्य राज्यों में कुल्लू के सेब की बढ़ी डिमांड। (जागरण फोटो)
अन्य राज्यों में कुल्लू के सेब की बढ़ी डिमांड। (जागरण फोटो)

HighLights

  1. कुल्लू के सेब बागवानों के लिए खुशखबरी
  2. चेन्नई, महाराष्ट्र की मंडियों में बढ़ी डिमांड
  3. अब तक जिले से 242606 पेटियों का हो चुका कारोबार

दविंद्र ठाकुर, कुल्लू। दिल्ली, गुजरात, चेन्नई में कुल्लू के सेब की डिमांड बढ़ी है। हर साल कुल्लू से इन राज्यों के लिए कई टन सेब कारोबार होता है। हालांकि, हर बार यहां से बड़े सेब की डिमांड अधिक रहती थी लेकिन इस बार यहां पर छोटे सेब की डिमांड अधिक है।

इस कारण यहां से आए व्यापारी बागवानों को अच्छा दाम दे रहे हैं। जिला कुल्लू के सेब से अन्य राज्यों की मंडियां भी महकने लगी हैं। कुल्लू के सेब की अन्य राज्यों में अधिक डिमांड रहती है।

छोटे सेब के भी मिल रहे अच्छे दाम

जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित मंडियों से अब तक सेब की दो लाख 42 हजार 606 पेटियां अन्य राज्यों की मंडियों में भेजी जा चुकी हैं। इस बार पहले ही सेब की कम पैदावार है। लेकिन दाम इस बार बागवानों को अधिक मिल रहे हैं।

शुरू से ही सेब की स्पर किस्मों सहित विदेशी वैरायटी के सेब की मांग बढ़ी है। इसमें इस बार सबसे अधिक 20 किलो की पेटी 3400 रुपये तक बिकी है। इसके बाद हल्की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: Himachal Weather Update: बादल फटने और बाढ़ से एक सप्ताह में 500 करोड़ का नुकसान, आज भी भारी बारिश की चेतावनी

अब भी मंडियों में बागवानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। सोमवार को कुल्लू के बंदरोल में पहुंचे बागवान जीवन सिंह ने बताया कि उनके सेब 130 रुपये प्रति किलो बिका है। जबकि छोटे सेब भी 90 रुपये प्रति किलो बिका। इससे पहले कभी भी यह सेब 20 तो कभी 30 रुपये प्रति किलो बिकता था।

खेग्सू मंडी में पहुंचा सबसे अधिक सेब

जिले में स्थापित नौ मंडियों में से खेग्सू फल मंडी में एक लाख 52 हजार 847 पेटियों का कारोबार हो चुका है। भुंतर मंडी में 23890 पेटियों का कारोबार हुआ है। इस बार भी कुल्लू में सेब किलो के हिसाब से खरीदा जा रहा है।

व्यापारी शेख अहमद, अबदुल, सुनेश चौधरी ने बताया कि कुल्लू के छोटे सेब की चेन्नई, महाराष्ट्र में अधिक डिमांड है। यहां का सेब काफी लंबे समय तक चलता है, इसलिए इस सेब का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कुल्लू से प्रतिदिन 40 से अधिक ट्रक अन्य राज्यों को भेजे जा रहे हैं।

जिला कुल्लू में लगातार सेब का कारोबार चल रहा है। इसमें कुल्लू की मंडियों में किलो के हिसाब से सेब की खरीद की जाती है। बागवानों को अच्छे दाम मिले इसके लिए विभाग लगातार कार्य कर रहा है।

-शगुन सूद सचिव एपीएमसी कुल्लू लाहुल स्पीति।

कहां, कितनी पेटियां पहुंची

मंडी पेटी
खेगसू 152847
पतलीकूहल 38239
भुंतर 23890

बंदरोल

15880

बंजार

6400

शाट

3180
चौरीबिहाल 2125
 कुल्लू 45
 निरमंड 0

यह भी पढ़ें: Himachal School Closed: हिमाचल में 419 स्कूल हुए मर्ज तो 99 परमानेंट बंद, सुक्खू सरकार ने आखिर क्यों लिया यह फैसला?