कुल्लू में नदी में बहे दो लोग, पार्वती और मनालसू में शव बरामद; जिला प्रशासन ने बरसात के मौसम में किया आगाह
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पार्वती नदी और मनालसू नाले से दो शव बरामद हुए हैं। एक युवक 23 जुलाई से लापता था, जबकि दूसरा नेपाल निवासी ओल्ड मनाली में सि ...और पढ़ें

कुल्लू में दो लोगों के नदी से शव बरामद हुए हैं। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
कुल्लू में पार्वती और मनालसू नाले से दो शव बरामद।
एक शव लापता युवक देवेंद्र कुमार का, दूसरा नेपाल निवासी का।
पुलिस ने जांच शुरू की, प्रशासन ने नदी-नालों से दूर रहने की चेतावनी दी।
जागरण टीम, कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में नदी में बहे दो लोगों के शव बरामद हुए हैं। एक शव कुल्लू के ही युवक का है, जो कुछ दिन से लापता था व दूसरा शव नेपाल निवासी का है। 25 वर्षीय देवेंद्र कुमार का शव पार्वती नदी से बरामद किया गया। देवेंद्र मणिकर्ण क्षेत्र के शांगणा गांव, डाकघर मणिकर्ण का निवासी था। स्वजन के अनुसार वह बीते 23 जुलाई से लापता था।
उसके लापता होने के बाद परिवार के सदस्य लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए थे। रविवार को पार्वती नदी से उसका शव बरामद होने की सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मनाली के मनालसू नाले में मिला दूसरा शव
ओल्ड मनाली के समीप बहने वाले मनालसू नाले से प्रशासन और पुलिस ने मौसम दरनाल (पुत्र इच्छा राम) का शव बरामद किया। मृतक मूल रूप से नेपाल के झापा जिले के गांव शिंगशार, डाकघर सुरंगा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मौसम दरनाल ओल्ड मनाली में रहकर सिलाई का काम करता था। नाले में उसका शव मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की।
पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शवों को नियमानुसार पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस दोनों मामलों में मौत के कारणों की जांच कर रही है।
नदी-नालों से दूर रहने की चेतावनी
नदी-नालों में बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाने की अपील भी की है।
यह भी पढ़ें: चंबा बस हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम, 8 हुई मृतकों की संख्या; परिवार लगाए बैठा था घर लौटने की उम्मीद