Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रोहतांग को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी खबर, प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर किया दौरा, ...तो दिसंबर में भी दर्रे पर पहुंच सकेंगे

    By Davinder Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 30 Nov 2025 05:52 PM (IST)

    मनाली के रोहतांग दर्रे में पर्यटकों की भारी भीड़ देखी गई, जहाँ रविवार को 1012 वाहन पहुंचे। सड़क की स्थिति सामान्य है और पर्यटकों की आवाजाही सुचारू है। ...और पढ़ें

    रोहतांग पास पर रविवार को एक हजार से ज्यादा पर्यटक वाहन पहुंचे।

    रोहतांग पास पर रविवार को एक हजार से ज्यादा पर्यटक वाहन पहुंचे।

    HighLights

    1. रोहतांग दर्रे में पर्यटकों की भारी भीड़

    2. प्रशासन ने सोमवार को दर्रा खुला रखा

    3. सड़क की स्थिति सामान्य, आवाजाही सुचारू

    जागरण संवाददाता, मनाली। हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रे में रविवार को लंबे अरसे बाद 1012 वाहन पहुंचे। इस सप्ताह में पर्यटक वाहनों की संख्या सबसे अधिक रही। चार दिन के भीतर 3277 पर्यटक वाहन रोहतांग पहुंचे। हालांकि पर्यटकों की भीड़ सप्ताहांत में ही बढ़ी लेकिन पर्यटन की दृष्टि से यह सप्ताह बेहतर रहा।

    पर्यटकों के लिए कल बहाल रहेगा रोहतांग

    इस बीच रोहतांग जाने वाले पर्यटकों के लिए राहत की खबर है। प्रशासन ने सोमवार को रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल रखने का निर्णय लिया है। प्रशासन की टीम ने रविवार को रोहतांग दर्रे में हालात का जायजा लिया।

    बीआरओ के सड़क कार्य के चलते मंगलवार व बुधवार को दर्रा बंद रहेगा। हालांकि प्रशासन की टीम की माने तो एक दो जगह को छोड़कर सड़क की हालत सामान्य है तथा वाहनों की आवाजाही सुचारू है वीरवार से दर्रे की बहाली प्रशासन की अधिसूचना पर निर्भर रहेगी।

    30 नवंबर तक ही रोहतांग दर्रा खोलने का था निर्णय

    जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी कर 30 नवंबर तक ही रोहतांग को बहाल रखने का निर्णय लिया था। घाटी में अभी बर्फबारी भी नहीं हुईं है और सड़कों की हालत भी ठीक है जिसे देखकर लग रहा है कि आगामी दिनों में भी रोहतांग दर्रा बहाल रह सकता है। 

    एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने कहा कि प्रशासन की टीम ने रोहतांग दर्रे का दौरा कर लिया है। सोमवार को रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल रहेगा।

    खबरें और भी

    30 से अधिक स्कूली ग्रुप पहुंचे 

    सप्ताहांत में प्रदेश के स्कूलों के ग्रुप ने भी मनाली की रौनक को बढ़ाया है। शनिवार व रविवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से 30 से अधिक स्कूलों के ग्रुप मनाली पहुंचे। 

    पड़ोसी राज्यों से 150 लग्जरी बसें पहुंची

    दूसरी ओर सप्ताहांत में अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटकों की भी आमद बेहतर रही। शनिवार व रविवार को दो दिन के भीतर डेढ़ सौ लग्जरी बसें दिल्ली से मनाली आई, जबकि 30 बसें प्रदेश के विभिन्न जिलों से मनाली पहुंची। 

    बारालाचा भी पहुंचे सैलानी

    टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राज कमल राजा ने बताया कि इस सप्ताहांत में पर्यटन कारोबार बेहतर रहा। उन्होंने उम्मीद जताई कि विंटर सीजन जल्द ही रफ्तार पकड़ेगा। दूसरी ओर आज पर्यटक दारचा के पार बारालाचा भी जा पहुंचे। लाहुल स्पीति प्रशासन ने मनाली लेह मार्ग सात दिसंबर तक खुला रखने का निर्णय लिया है।

    इस सप्ताह रोहतांग के लिए बुक हुए परमिट

    • वीरवार 773
    • शुक्रवार 733
    • शनिवार 759
    • रविवार 1012

    यह भी पढ़ें: हिमाचल स्कूल लेक्चरर संघ मुख्यमंत्री से उठाएगा लंबित मांगें, धर्मशाला में विधानसभा सत्र के दौरान मिलेगा प्रतिनिधिमंडल