Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल स्कूल लेक्चरर संघ मुख्यमंत्री से उठाएगा लंबित मांगें, धर्मशाला में विधानसभा सत्र के दौरान मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

    By Anil Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 30 Nov 2025 04:27 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ धर्मशाला में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री से मिलेगा। इस मुलाकात में संघ अपनी लंबित मांगों को मुख्यमंत्री के सामन ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. लंबित मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएगा संघ

    2. धर्मशाला विधानसभा सत्र में होगी मुलाकात

    3. सकारात्मक समाधान की उम्मीद

    राज्य ब्यूरो, धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ का प्रतिनिधिमंडल मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से विधानसभा सत्र के दौरान मुलाकात करेगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के प्रदेश के मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने बताया कि धर्मशाला में मुलाकात की जाएगी।

    संघ अपनी लंबित पड़ी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएगा। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार मुख्यमंत्री से मुलाकात की गई है। लेकिन अभी तक मांगें पूरी नहीं हुई हैं।

    पदोन्नति सूची जारी करने सहित डीए की मांग उठाएंगे

    संघ की मुख्य मांगो में स्कूल प्रधानाचार्य की पदोन्नति सूची जारी करना, लेक्चरर संघ की लंबित पड़ी मांगे, कर्मचारियों के लंबित डीए का भुगतान करने आदि अनेक विषयों को मुख्यमंत्री से समय मिलने पर अवगत करवाया जाएगा। राजन शर्मा ने कहां मुख्यमंत्री कर्मचारी वर्ग के सच्चे हितैशी हैं, उन्होंने ओपीएस देकर कर्मचारियों के हित का अनुकरणीय कार्य किया जिसे कर्मचारी कभी नही भूलेंगे।

    एनपीएस का पैसा वापस किया जाए

    संघ ने भारत सरकार से आग्रह किया है कि कर्मचारियों का एनपीएस का पैसा हिमाचल सरकार को वापस किया जाए। अगर पैसा देने के लिए कोई कठोर नियम बनाया गया है तो इसमें संशोधन किया जाए। आज स्थिति यह है कि कर्मचारियों को अपना एनपीएस का पैसा निकालने में बहुत असुविधा होती है क्योंकि इसको निकालने का नियम बहुत कठोर है किसी कर्मचारी को पैसे की आवश्यकता है तो वह अपना पैसा भी नहीं निकल सकता है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष ने 8 दिन बाद संभाला पदभार, विनय कुमार ने मुख्यमंत्री से कार्यकर्ताओं के लिए किया पहला आग्रह 

    केंद्र की ओपीएस विरोधी नीति दुर्भाग्यपूर्ण

    उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की कर्मचारी ओल्ड पेंशन विरोधी नीति दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के प्रांतीय मुख्य मीडिया प्रभारी राजन शर्मा ने एक विशेष भेंट वार्ता में कहा कि सरकारी कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन दी है। प्रदेश के कर्मचारी ओल्ड पेंशन को कभी नहीं भूलेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: 'हिमाचल में BJP को हराना कोई बड़ी बात नहीं', सुक्खू ने भरी हुंकार, बोले- मैं संगठन का कार्यकर्ता आता हूं विनय कुमार के अधीन