Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष ने 8 दिन बाद संभाला पदभार, विनय कुमार ने मुख्यमंत्री से कार्यकर्ताओं के लिए किया पहला आग्रह

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 30 Nov 2025 03:44 PM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने पदभार संभाला। नियुक्ति के आठ दिन बाद उन्होंने यह जिम्मेदारी ली। पदभार ग्रहण करने के बाद ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार पदभार संभालने के बादसंबोधित करते हुए।

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार पदभार संभालने के बादसंबोधित करते हुए।

    HighLights

    1. विनय कुमार ने संभाला पदभार

    2. मुख्यमंत्री से कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधित्व का आग्रह

    3. पार्टी को मजबूत करने का संकल्प

    जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने रविवार को शिमला स्थित पार्टी के राज्य कार्यालय राजीव भवन में पदभार संभाल लिया। विनय कुमार को अध्यक्ष बनाने का एलान 22 नवंबर को हुआ था, उन्होंने आठ दिन बाद रविवार को पदभार संभाला।
    विनय कुमार ने सभी का धन्यवाद किया।

    उन्होंने सबसे पहले पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपकी वजह से जिम्मेदारी मिली है। इस जिम्मेदारी को ईमानदारी से संभालेंगे।

    50 साल बाद सिरमौर से अध्यक्ष

    यशवंत सिंह परमार के बाद 50 साल बाद सिरमौर को अध्यक्ष मिला है। चुनौतियां बहुत हैं, लेकिन मेहनत से काम किया जाएगा। 

    कई नेताओं ने मेरे पिता के साथ काम किया

    कई नेताओं ने मेरे पिता के साथ काम किया है, इस कारण वे मुझे बच्चे की तरह मानते है। मैं आम कार्यकर्ता की आवाज बनूं, बस यही सोच है। 

    दो से तीन माह में बूथ स्तर तक तैनाती होगी

    कार्यकारिणी का गठन दो से तीन माह के भीतर किया जाएगा। ब्लाक से बूथ स्तर पर तैनाती होगी। 11 दिसंबर की रैली की तैयारी करनी है। मुख्यमंत्री ने भी यह कहा इसलिए सत्र के साथ कार्यभार संभाला। 

    हर कार्यकर्ता का काम होना चाहिए

    नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि हर कार्यकर्ता का काम होना चाहिए। विनय कुमार संगठन को उबारने के लिए तैयार है।

    यह भी पढ़ें: 'हिमाचल में BJP को हराना कोई बड़ी बात नहीं', सुक्खू ने भरी हुंकार, बोले- मैं संगठन का कार्यकर्ता आता हूं विनय कुमार के अधीन 

    प्रतिभा सिंह की बात का होगा सम्मान

    उन्होंने कहा कि पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की बात का सम्मान होगा, महिलाओं को साथ  लिया जाएगा। यही साल काम का है, अगला वर्ष चुनाव का है। जनता तक सरकार की योजनाओं को ले जाएंगे। 2027 में दोबारा सरकार बनाएंगे।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: 'संगठन में देरी हमारी वजह से नहीं हुई, हाईकमान जिम्मेदार', पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा ने विनय को क्या सलाह दी?

    खबरें और भी