Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'हिमाचल में BJP को हराना कोई बड़ी बात नहीं', सुक्खू ने भरी हुंकार, बोले- मैं संगठन का कार्यकर्ता आता हूं विनय कुमार के अधीन

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 30 Nov 2025 03:10 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने शिमला में पदभार संभाला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिभा सिंह के योगदान की सराहना ...और पढ़ें

    शिमला में विनय कुमार के कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के अवसर पर संबोधित करते सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू।

    शिमला में विनय कुमार के कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के अवसर पर संबोधित करते सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू।

    HighLights

    1. विनय कुमार ने संभाला कांग्रेस अध्यक्ष पद

    2. सुक्खू ने सराहा प्रतिभा सिंह का योगदान

    3. 2027 में कांग्रेस की वापसी का विश्वास

    जागरण टीम, शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने रविवार को शिमला में पार्टी के राज्य कार्यालय में पदभार संभाल लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रतिभा सिंह ने पार्टी को मजबूत किया और उस कारण सरकार बनी। 

    उन्होंने कहा कि पहले मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार के बाद पहली बार सिरमौर को अध्यक्ष मिला और विनय कुमार अध्यक्ष बने। सुक्खू ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि विनय कुमार पदभार ग्रहण कर रहे हैं। 

    हाईकमान के फैसले के साथ चट्टान की तरह खड़े

    उन्होंने कहा कि हाईकमान का जो फैसला है, वह चट्टान की तरह उसके साथ खड़े हैं। सुक्खू ने कहा कि प्रतिभा सिंह के साथ हमने भी संगठन में नए सदस्य बनाने की बात बीते एक वर्ष से की थी, लेकिन नहीं बना। अब विनय कुमार को अध्यक्ष बनाया है।

    भाजपा को हराना बड़ी बात नहीं

    उन्होंने कहा कि भाजपा को हराना कोई बड़ी बात नहीं है, विनय कुमार जो तय करेंगे हम उसके साथ चलेंगे। मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं, पार्टी अध्यक्ष के अधीन आता हूं। 2027 में कांग्रेस रिपीट करेगी, इसके लिए अभी से कार्यकर्ता जुट जाएंगे।

    दो गारंटी बची हैं वह भी पूरी होंगी

    उन्होंने कहा यूपीएस लागू करने के लिए बार-बार पत्र आता है, लेकिन अब ओपीएस से पूछे नहीं हटेंगे। दो गारंटी जो बची हैं, वह अगले बजट में शामिल होंगी।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: 'संगठन में देरी हमारी वजह से नहीं हुई, हाईकमान जिम्मेदार', पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा ने विनय को क्या सलाह दी?

    सरकार गिराने का प्रयास किया

    इससे पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार को गिराने का प्रयास किया गया और छह विधायक चले गए। कहा जा रहा था कि कांग्रेस फिर से 40 नहीं होगी, लेकिन जमीन से जुड़े लोगों को टिकट देने के कारण कांग्रेस दोबारा 40 सीटों पर पहुंची। उन्होंने 11 दिसंबर के लिए सभी को सहयोग करने को कहा।

    खबरें और भी