Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Snowfall In Himachal: लाहुल में बर्फबारी से शिंकुला दर्रा बंद, मनाली के पास टूरिस्ट के लिए बने नए स्नो प्वाइंट

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 17 Jan 2026 11:58 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में लंबे समय बाद मौसम बदलने से रोहतांग सहित शिंकुला दर्रे पर बर्फबारी हुई है, जिससे शिंकुला पर्यटकों के लिए बंद हो गया। लाहुल घाटी में भ ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश की लाहुल घाटी में हुआ ताजा हिमपात। जागरण

    हिमाचल प्रदेश की लाहुल घाटी में हुआ ताजा हिमपात। जागरण

    HighLights

    1. शिंकुला दर्रा बर्फबारी के कारण पर्यटकों के लिए बंद हो गया।

    2. दारचा, जांस्कर समदो और यांगला बने नए पर्यटन स्थल।

    3. मनाली में सप्ताहांत पर पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई।

    जसवंत ठाकुर, मनाली। हिमाचल प्रदेश में लंबे अरसे बाद मौसम ने करवट बदली है। रोहतांग दर्रे सहित शिंकुला, बारालाचा व कुंजम दर्रे में हिमपात का क्रम शुरू हो गया है। लाहुल की समस्त घाटी में भी बर्फ की हल्की परत बिछ गई है। बादल छाने से मनाली घाटी में भी हिमपात की उम्मीद बंधी है।

    प्रदेश के किसान बागवान लंबे समय से बर्फबारी व बारिश का इंतजार कर रहे हैं। सर्दियों के कारण रोहतांग सहित बारालाचा व कुंजुम दर्रा पर्यटकों के लिए बंद है, जबकि हिमपात के कारण शनिवार को शिंकुला दर्रा भी पर्यटकों के लिए बंद हो गया है।

    कोकसर में देव प्रतिबंध, दारचा व जांस्कर समदो स्नो प्वाइंट

    शिंकुला के समीप जांस्कर समदो में भी बर्फ की परत बिछ गई है। पर्यटक दारचा तक जा रहे है। हालात सामान्य होने तक आज पर्यटकों को फोर बाई फोर वाहनों में जांस्कर समदो तक जाने की अनुमति रहेगी।

    देव प्रतिबंध के चलते पर्यटन स्थल कोकसर भी पर्यटकों के लिए बंद है। ऐसे में दारचा व जांस्कर समदो ही एकमात्र विकल्प हैं।

    snowfall in jan

    यांगला बनेगा कोकसर व सिस्सु का विकल्प

    लाहुल घाटी का यांगला भी पर्यटकों के लिए नया पर्यटन स्थल बन गया है, लेकिन यहां बहुत कम बर्फ पर्यटकों को देखने को मिल रही है। देव आदेश के चलते कोकसर व सिस्सु फरवरी तक पर्यटकों के लिए बंद रहेंगे, ऐसे में इन पर्यटन स्थलों की जगह अब पर्यटक यांगला में बर्फ के दीदार कर सकेंगे।

    सप्ताहांत के चलते पर्यटन ने पकड़ी रफ्तार

    सप्ताहांत के चलते पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली है। बर्फ की उम्मीद लिए अन्य राज्यों से भारी संख्या में पर्यटक मनाली आ रहे हैं। होटलों में आक्यूपेंसी 60 से 65 प्रतिशत के बीच चल रही है। सभी छोटे बड़े होटलों में रौनक बढ़ गई है। हालांकि पर्यटकों को बर्फ आसानी से देखने को नहीं मिल रही है, लेकिन मौसम मेहरबान होता है तो पर्यटक मनाली के निकटवर्ती पर्यटन स्थलों में ही बर्फ का आनंद उठाएंगे।

    खबरें और भी

    shinkula snowfall

    क्या बोले होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष

    होटल एसोसिएशन मनाली के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि मौसम के करवट बदलने से मनाली के पर्यटन स्थलों में बर्फबारी की उम्मीद जगी है। सप्ताहांत के चलते होटलों में भी चहल कदमी बढ़ गई है। घाटी में बादल छाए हैं, जिससे हिमपात की उम्मीद बंधी हुई है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, शिंकुला व मनाली की पहाड़ियों पर गिरे बर्फ के फाहे; कल से बारिश व हिमपात की संभावना