Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manali Tourism: वीकेंड पर मनाली में उमड़े पर्यटक, 65 फीसदी पहुंची होटलों की ऑक्यूपेंसी; पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

    Updated: Sat, 24 Feb 2024 11:01 PM (IST)

    वीकेंड पर मनाली में पर्यटकों का हुजूम देखने को मिल रहा है। अभी 100 लग्जरी बसों समेत दो दिन में मनाली 1200 से अधिक पर्यटक वाहन पहुंचे हैं। इसके चलते हो ...और पढ़ें

    वीकेंड पर मनाली में उमड़े पर्यटक, 65 फीसदी पहुंची होटलों की ऑक्यूपेंसी।
    वीकेंड पर मनाली में उमड़े पर्यटक, 65 फीसदी पहुंची होटलों की ऑक्यूपेंसी।

    जागरण संवाददाता, मनाली। सप्ताहांत पर पर्यटन नगरी मनाली में सैलानियों की चहलकदमी बढ़ गई है। शुक्रवार व शनिवार को 100 से अधिक लग्जरी बसों समेत 1200 से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे हैं। पर्यटन नगरी मनाली के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रोज बर्फ के फाहे गिर रहे हैं।

    सप्ताहांत में होटलों में ऑक्यूपेंसी 65 प्रतिशत के पार हो गई है। पर्यटन कारोबारी रोशन व विम्पी ने बताया कि इस बार विंटर सीजन के शुरुआती दिनों में मौसम मेहरबान नहीं हुआ लेकिन फरवरी का महीना पर्यटन की दृष्टि से बेहतर रहा है। वॉल्वो एसोसिएशन की चेयरपर्सन लाजवंती शर्मा ने बताया कि लग्जरी बसों की आमद में बढ़ोतरी हुई है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि सप्ताहांत के चलते मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ी है।

    ये भी पढ़ें: Snowfall: हिमाचल में बर्फबारी से ठंड के तेवर हुए कड़े, सफेद चादर में लिपटी वादियां; चार NH सहित 311 सड़कें बंद

    सोलंगनाला में बर्फ के फाहों में झूमे सैलानी

    सोलंगनाला में शनिवार को बर्फ के फाहों के बीच सैलानी झूम उठे। दोपहर बाद सोलंगनाला में मौसम फिर से खुशनुमा हो गया। सोलंगनाला में गत दिनों हुए हिमपात से तीन फुट बर्फ के ढेर लगे हैं। अधिकतर पर्यटकों ने शनिवार सुबह सोलंगनाला का रुख किया। 11 बजे तक हल्की धूप खिली, लेकिन 11 बजे के बाद सोलंगनाला में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम शुरू हो गया जो शाम तक चलता रहा।

    पर्यटन कारोबारी तुले राम व वेद राम ने बताया कि शनिवार को पर्यटकों ने सोलंगनाला में बर्फ के बीच खूब मस्ती की। हिमाचल टैक्सी आपरेटर यूनियन के प्रधान पूर्ण ठाकुर ने बताया कि मनाली में हो रहा हिमपात पर्यटन सीजन के लिए संजीवनी साबित हुई है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें: Himachal News: 'हर मोर्चे पर फेल सुक्खू सरकार, केंद्र की योजनाओं के सहारे चल रहा काम', प्रदेश सरकार पर बरसे जयराम ठाकुर