यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
फोरलेन निर्माण में बाधा बने लोगों पर सख्त हुआ प्रशासन व NHAI, अवैध कब्जा हटाकर शुरू किया मार्ग निर्माण
सुंदरनगर उपमंडल के पुंघ से हराबाग तक पांच स्थानों पर फोरलेन निर्माण में बाधा बने लोगों पर प्रशासन व एनएचएआई ने शिकंजा कस दिया है। उन्होंने मार्ग का नि ...और पढ़ें

HighLights
- NHAI ने पुंघ से हराबाग तक पुलिस की उपस्थिति में हटाए कब्जे
- पैसा मिलने के बाद भी जमीन व घर खाली करने को तैयार नहीं थे कई लोग
- क्षतिग्रस्त फोरलेन बनाने का काम किया शुरू
- फोरलेन बनने से मिलेगी मंडी के लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
जागरण संवाददाता,मंडी। सुंदरनगर उपमंडल के पुंघ से हराबाग तक पांच स्थानों पर फोरलेन निर्माण में बाधा बने लोगों पर प्रशासन व एनएचएआई ने शिकंजा कस दिया है। पैसा मिलने के बाद भी यहां कई लोग जमीन व घर खाली नहीं कर रहे थे।
चार साल से रास्ते के निर्माण की कोशिश कर रहा NHAI
वीरवार को एनएचएआई के अधिकारियों ने पुलिस की उपस्थिति में कब्जे हटाए। तीन स्थानों पर उसी समय पोकलेन लगा कटिंग का काम शुरू कर दिया। पांच स्थानों पर मार्ग अभी दो लेन ही था। इससे यहां अकसर सड़क हादसे होते रहते थे। एनएचएआई पिछले चार साल से यहां मार्ग का निर्माण करने का प्रयास कर रहा था। जमीन मालिक काम नहीं करना देते थे। उपायुक्त मंडी ने विवाद का निपटारा कर यहां फोरलेन निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया।
देहवीं में भी शुरु हुआ मलबा हटाने का काम
भवाना सुरंग के साथ लगते देहवीं गांव में बरसात के दौरान पहाड़ दरकने से भारी मलबा फोरलेन पर आ गया था। इससे फोरलेन के दो लेन बंद हो गए थे। पहाड़ के ऊपर जिस व्यक्ति का घर व जमीन थी। वह मलबा हटाने में बाधा उत्पन्न कर रहा था।
.jpg)
एनएचएआई के अधिकारी जब भी मलबा हटाने के लिए जेसीबी लेकर जाते थे। व्यक्ति आत्महत्या करने का भय दिखा काम बंद करवा देता था। हाईकोर्ट से स्टे लाने की बात करता था। प्रशासन के निर्देश पर यहां भी पुलिस की उपस्थिति में मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। वाहन चालकों को शीघ्र यहां फोरलेन की सुविधा मिलेगी।
खबरें और भी
कैंची मोड़ में शुरू हुई पहाड़ की कटिंग
पंडोह कैंची मोड़ का विवाद सुलझने के बाद एनएचएआई के द्वारा वीरवार को पहाड़ की कटिंग का काम शुरू हुआ। 10 मीटर हिस्से में कटिंग न होने से रिटेनिंग वॉल लगाने का काम गति नहीं पकड़ रहा था। अब निर्माण कार्य में गति आने से रिटेनिंग वाल काम शीघ्र पूरा होने की उम्मीद बंधी हैं।
13 अगस्त को बादल फटने से यहां पहाड़ जमींदोज हो गए थे। इससे फोरलेन का नामोनिशान मिट गया था। यहां आरटीडीसी रोपवे का निर्माण कर रहा है। स्टेशन भवन को खतरा बता कटिंग का काम बंद करवा दिया था। दो दिन पहले मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना के हस्तक्षेप से विवाद सुलझा है।
मंडी से पंडोह के बीच पांच घंटे बंद रहा यातायात
मंडी से पंडोह तक मरम्मत व पुनर्निर्माण कार्य के चलते मार्ग करीब पांच घंटे तक बाधित रहा। एनएचएआई की मशीनरी ने यहां कई बड़ी चट्टानों को हटाया। यातायात को सुचारू किया।
यह भी पढ़ें- Municipal Elections: जयराम ठाकुर की पार्षदों को दोटूक, महापौर व उपमहापौर के चयन को लेकर कह दी ये बड़ी बात
कुल्लू से मनाली तक सोलिंग का काम शुरू
परियोजना निदेशक एनएचएआइ मंडी के वरुष चारी ने कहा कि कुल्लू से मनाली तक क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत के लिए सोलिंग बिछाने का काम शुरू हो गया है। यहां सोलिंग की तीन परत पड़ेंगी। उसके बाद टारिंग होगी। मार्ग की हालत सुधरने से पर्यटकों व होटल कारोबारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
पुंघ से हराबाग पर पांच स्थानों पर जमीन खाली करवा कटिंग का काम शुरू
कर दिया है। शीघ्र यहां लोगों को फोरलेन की सुविधा मिलेगी। देहवीं में भी मलबा हटाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Himachal: अगर 1905 जैसा भूकंप आया तो हो जाएगा सब तहस-नहस, हिमाचल पर छाया नया संकट; तैयार होगी रणनीति