कैश वैन ड्राइवर ने रोक दिया एंबुलेंस का रास्ता, मरीज की जान पड़ी खतरे में तो हिमाचल पुलिस ने थमाया 10000 का चालान
मंडी जिले के जोगेंद्रनगर में एक कैश वैन चालक को एंबुलेंस का रास्ता रोकने पर हिमाचल पुलिस ने 10,000 रुपये का चालान किया। मरीज ले जा रही एंबुलेंस को रोक ...और पढ़ें

जोगेंद्रनगर में कैश वैन ड्राइवर के विरुद्ध कार्रवाई करती पुलिस। जागरण
HighLights
कैश वैन चालक ने मरीज ले जा रही एंबुलेंस का रास्ता रोका।
हिमाचल पुलिस ने 10,000 रुपये का भारी-भरकम चालान किया।
जोगेंद्रनगर में हुई घटना, पुलिस ने यातायात नियमों पर जोर दिया।
संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश मंडी जिले में एक एंबुलेंस का रास्ता रोकने पर कैश वैन चालक को महंगा पड़ गया। हिमाचल पुलिस ने उसका 10,000 रुपये का चालान किया है। पुलिस थाना जोगेंद्रनगर के ठीक नीचे एक एंबुलेंस मरीज को लेकर जा रही थी। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही पंजाब नंबर की कैश वैन ने एंबुलेंस का रास्ता रोक दिया और चालक को पीछे हटने को कहा, लेकिन वह वहां से नहीं हटा।
काफी देर तक यहां एंबुलेंस फंसी रही, लेकिन कैश वैन ड्राइवर को मानो कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा था। एंबुलेंस में मरीज था, इसके बावजूद दूसरे वाहन के ड्राइवर ने लापरवाही बरतते हुए मार्ग रोके रखा।
पुलिस के बोलने पर भी नहीं हटा
ड्यूटी पर तैनात सब-इंस्पेक्टर लालचंद ने यह नजारा देखा तो कैश वैन चालक को पीछे हटने के लिए कहा, लेकिन वाहन चालक पुलिस से भी बहस करने लगा। वाहन चालक की इस हरकत को देखते हुए जोगेंद्रनगर पुलिस ने 10 हजार रुपये का चालान काटकर थमा दिया।
पुलिस का सख्त संदेश
सब-इंस्पेक्टर लालचंद ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करना हर वाहन चालक का कर्तव्य है। नियमों का उल्लंघन करने पर कानून में जुर्माने का प्रावधान है। एंबुलेंस को रास्ता देना कानूनी और मानवीय जिम्मेदारी है।