Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल के आम, सेब व बुरांस की बनेगी वाइन, सुंदरनगर के बरोटी डैहर में स्थापित होगा प्रोजेक्ट; मिलेगा रोजगार

    By Mukesh Kumar Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 27 Jul 2026 06:37 AM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर में आम, सेब और बुरांस जैसे फलों से वाइन बनाने की फैक्ट्री स्थापित हो रही है। यह 5 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट बागव ...और पढ़ें

    मंडी के सुंदरनगर में फ्रूट वाइन तैयार की जाएगी। प्रतीकात्मक फोटो

    मंडी के सुंदरनगर में फ्रूट वाइन तैयार की जाएगी। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. सुंदरनगर में फलों से वाइन बनाने की फैक्ट्री।

    2. 5 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट, स्थानीय रोजगार।

    3. बागवानी विभाग का सहयोग, आर्थिकी सुदृढ़ होगी।

    जागरण संवाददाता, मंडी। हिमाचल प्रदेश में जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में अब कुछ दिनों में आम, बुरांस के फूल, सेब और अन्य फलों की वाइन बनेगी। उद्यान विभाग के सहयोग से यहां पर बरोटी डैहर में फोरेस्ट वाइन बारना की फैक्ट्री का निर्माण हो रहा है। लगभग पांच करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में भवन निर्माण का कार्य आरंभ हो गया है। इसके बनने से आसपास के क्षेत्र के 25 से 30 युवाओं को भी रोजगार मिलेगा।

    फोरेस्ट वाइन बारना नामक ब्रांड को आदिति कटैक और समीर बजाज ने आरंभ किया है। इनका पहले एचपीएमसी के साथ वॉटलिंग प्लांट के लिए समझौता था। इसके बाद विभाग की मिशन फॉर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट ऑफ हॉर्टिकल्चर (एमआइडीएच) योजना की जानकारी इनको मिली तो विभाग के सहयोग इस प्रोजेक्ट पर काम आरंभ हुआ। 

    योजना के तहत इनको 50 प्रतिशत सबसिडी जो करीब दो करोड़ रुपये है, मिलनी है। आदिति कटैक ने बताया कि भवन का कार्य लगभग पूरा है और कुछ मशीनरी भी आ गई है। उन्होंने बताया कि हमारा ब्रांड पहले ही सेब, आम, बुरांस के फूलों सहित अन्य फलों की वाइन बनाता है। 

    अन्य उत्पाद भी बनेंगे

    अब बरोटी डैहर में बन रहे इस प्रोसेसिंग यूनट में आचार, जैम, मुरब्बा सहित अन्य उत्पाद भी बनाएंगे, ताकि यहां की महिलाओं की आर्थिकी सुदृढ़ हो सके।

    सुंदरनगर में बन रहे प्रोसेसिंग यूनिट के लिए एमआइडीएच योजना के तहत बन रहा है। इससे क्षेत्र में जहां वाइन बनेगी, वहीं लोगों को भी रोजगार मिलेगा।
    -डा. संजय गुप्ता, उपनिदेशक, बागवानी विभाग।

    यह भी पढ़ें: प्राइड आफ हिल्स योजना में हिमाचल को केंद्र से मिली 2395 करोड़ रुपये की पहली किश्त, कहां खर्च होगा बजट?