विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जयराम ठाकुर ने पूछा- सुक्खू बताएं, अंदर की लड़ाई किसके साथ? कल तक सुनते थे आज मंडी में सब सार्वजनिक हो गया

By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
Published: Thu, 11 Dec 2025 04:08 PM (IST)

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू से सवाल किया कि उनकी अंदरूनी लड़ाई किसके साथ है। उन्होंने कहा कि कल तक ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। जागरण

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर। जागरण

HighLights

  1. जयराम ठाकुर ने सुक्खू से अंदरूनी लड़ाई पर सवाल किया

  2. मंडी में जयराम ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना

  3. कल तक सुनते थे, आज मंडी में सब सार्वजनिक

जागरण टीम, मंडी। हिमाचल प्रदेश सरकार के मंडी में जनसंकल्प कार्यक्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने निशाना साधा है। जयराम ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई मंच से खुलकर सामने आ गई है, यहां विकास की नहीं भड़ास निकालने की बात हुई। मुख्यमंत्री जब भी मंडी आए भड़ास ही निकाली। 

उपमुख्यमंत्री स्पष्ट कर गए कि सुक्खू जी ऐसा नहीं चलेगा, साजिश रचने वाले को नेस्तानाबूद करने की बात कह गए। मुख्यमंत्री बताएं, अंदर की लड़ाई किसके साथ है। कल तक सुनते थे, अब मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री की लड़ाई सार्वजनिक हो गई है। होली लाज को पूरी तरह डिस्लोज किया जा रहा है। मुकेश अग्निहोत्री तीन वर्ष से निपटे पड़े हैं।

तबाही व बर्बादी के तीन साल

जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन वर्ष का कार्यकाल तबाही व बर्बादी का रहा। तीन वर्ष में प्रदेश हर तरह से तबाह हुआ है। प्रदेश आपदा से गुजर रहा है, आपदा अधिनियम लगा है, आर्थिक संकट है, लेकिन सरकार जश्न मना रही है। प्रभावित लोगों की सिसकियां अब भी सुनने को मिल रहीं हैं।

सबसे ज्यादा तबाही मंडी में, फिर भी जश्न यहीं

सैकड़ों लोगों की जान चली गई, सरकार में जरा भी मानवता होती तो प्रभावित लोगों को राहत देती। आपदा अधिनियम का वास्ता देकर पंचायत चुनाव टाले जा रहे हैं। वहीं, जश्न के लिए प्रदेशभर से लोगों बसों में भर भरकर लाया गया। जयराम ने कहा सबसे ज्यादा तबाही मंडी में, फिर भी जश्न यहीं पर किया जा रहा। कार्यक्रम का नाम व्यवस्था परिवर्तन के तीन वर्ष रखा था, भाजपा के विरोध के बाद नाम बदल दिया गया। 

कांग्रेस बसों का किराया भरकर जाए, सरकार हमारी आने वाली

80 करोड़ बांटने की बात कही थी, किसी को एक पैसा नहीं मिला है। रैली में भाग लेने के किए कर्मचारियों पर दवाब बनाया गया। बसों के रूट निलंबित कर दिए गए। राहुल की रैली का भुगतान भाजपा ने किया था। कांग्रेस बसों का किराया भरकर जाए, सरकार भाजपा की आने वाली है। रैली पर 10 करोड़ खर्च कर दिए।

मित्र नेगी अब भी समझ लें

किन्नौर की महिलाएं सरकार पर भड़ास निकाल गईं। जब उनसे सवाल किया तो उन्होंने कहा कि सुक्खू से कुछ नहीं होगा। मित्र राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी अब भी समझ लें। गारंटियों के नाम पर जनता को ठगा गया है।

वॉल्वो में चालक व परिचालक ही होंगे

जयराम ठाकुर ने कहा कि सीएम कह रहे हैं कि अगले चुनाव में वोल्वो आएंगे। वोल्वो में अगर आएंगे तो एक चालक व एक ही परिचालक ही होगा, बाकी सीटें खाली होंगी।

यह भी पढ़ें: मंडी में CM सुक्खू ने क्या लिया संकल्प? अंदर व बाहर दोनों मोर्चों पर लड़ाई की बात कही, ...केंद्र सरकार हाथ बांध रही

यह भी पढ़ें: हिमाचल कांग्रेस प्रभारी ने डिप्टी CM को चुना मैन ऑफ दि मैच, ...तो सबको 1500 रुपये मिलने पर आएंगी प्रियंका? 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।